9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Pulse polio campaign: हड़ताल के चलते 6 लाख बच्चे नहीं पी पाए दो बूंद जिंदगी की, जानिए कब चलेगा अभियान

मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अभियान की सफलता को लेकर आशंका के चलते स्थगित करने के निर्देश दिए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
01_6.jpg

जोधपुर। मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले में पांच साल तक के छह लाख 73 हजार बच्चों को पोलिया की खुराक पिलाने के लिए 28 मई को चलने वाला उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (Pulse polio campaign) टालना पड़ा है। अब यह अभियान 25 जून को प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें : केन्द्र के 9 साल पर 9 सवाल, कांग्रेस ने बोला मोदी सरकार पर हमला

विभागीय जानकारी के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 28 मई को जिले में उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। जिन जिलों में यह अभियान संचालित किया जाना था, उनकी तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तर पर रिपोर्ट मांगी गई थी। मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अभियान की सफलता को लेकर आशंका के चलते स्थगित करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें : इंडियन आर्मी के लिए बनेंगे स्पेशल शूज, सियाचिन की गलन और थार की तपन को सहने की होगी शक्ति

आपको बता दें कि भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक पोलियो उन्‍मूलन प्रयास के परिणामस्‍वरूप 1995 में पल्‍स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम शुरु किया था। इसके तहत 5 साल से कम आयु के सभी बच्‍चों को ओरल पोलियो टीके (OPV) की दो खुराकें दी जाती हैं। पोलियो एक संक्रामक रोग है जो एक ऐसे वायरस से उत्‍पन्‍न होता है, जो गले तथा आंत में रहता है। यह वायरल मुख्यरूप से 1 से 5 साल तक के बच्चों को ही प्रभावित करता है, क्योंकि इस उम्र में उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह से विकसित नहीं होती है।