11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरीद के लिए बकरों की खरीद फरोख्त तेज

गलियां मोहल्लों को साफ सुथरा रखने और दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखने की अपील
less than 1 minute read
Google source verification
बकरीद के लिए बकरों की खरीद फरोख्त तेज

बकरीद के लिए बकरों की खरीद फरोख्त तेज

जोधपुर. त्याग, बलिदान व भाईचारे का त्योहार ईदुल अज्हा 1 अगस्त को अकीदत से घरों में ही मनाया जाएगा। ईदुल अज्हा के उपलक्ष्य में महिलाएं युवा व बच्चे कपड़े, गारमेंट्स,चूडिय़ों, फैन्सी आइटम आदि सामग्री की खरीदारी से बाजारों में रौनक रही। उपनगरीय क्षेत्र गंगाणा रोड स्थित चोखा में लगी अस्थाई बकरामंडी में पिछले कई दिनों से बकरों की खरीद फरोख्त में गुरुवार को तेजी रही। बड़ी संख्या में लोग लोडिंग ऑटोरिक्शा लेकर बकरों की खरीदारी करने पहुंचे। बकरों की खरीदारी के समय अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए ही मोल भाव करते नजर आए। शहर खतीब काजी मोहम्मद तैय्यब व मौलाना शेर मोहम्मद मुफ्ती-ए-राजस्थान ने ईद की नमाज घरों में ही अदा करने, राज्य सरकार और जिला प्रशासन की गाइड लाइन की पूरी तरह पालना करने, कुर्बानी को अपने घरों में करने, गलियां मोहल्लों को साफ सुथरा रखने और दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखने की अपील की है।बकरों के भाव भी पिछले साल की तुलना में इस बार बहुत ही कम रहने से बकरा विक्रेताओं में निराशा छाई है।