11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold stole : 1.55 लाख में चोरी का सोना खरीद गलाया, सुनार सहित तीन गिरफ्तार

- सोने की 50 ग्राम बट्टी, पांच सौ ग्राम चांदी व तीस हजार रुपए बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
Gold stole : 1.55 लाख में चोरी का सोना खरीद गलाया, सुनार सहित तीन गिरफ्तार

Gold stole : 1.55 लाख में चोरी का सोना खरीद गलाया, सुनार सहित तीन गिरफ्तार

जोधपुर।
बनाड़ थाना पुलिस (Police station Banar) ने रमजान हत्था के पास नांदड़ी में मकान से सोने व चांदी के आभूषण चोरी (Gold and silver ornaments stole) करने के मामले में सुनार सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सोने की 50 ग्राम बट्टी, पांच सौ चांदी की पायल और तीस हजार रुपए बरामद किए गए हैं। (Jweller and two other arrested in stolen case)
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गत 15 जून को नांदड़ी निवासी ओमप्रकाश गुर्जर के मकान से सोने की रखड़ी सैट, कानों की झुमरियां व झेला, दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। 28 जून को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान संदिग्धों से पूछताछ नागौरी गेट में ज्वैलरी दुकान संचालक लक्ष्मण सोनी पर संदेह हुआ। उससे पूछताछ करने पर सामने आया कि उसने ओमप्रकाश के पड़ोसी समीर खान से 1.55 लाख रुपए में चोरी के आभूषण खरीदे थे। पुलिस ने समीर खान को पकड़ा व सुनार से आमने-सामने कराया। तब समीर ने ओमप्रकाश के मकान से आभूषण चोरी करना कबूल किया। अनवर ने सोने का कॉलर खरीदा था।
पूछताछ में लक्ष्मण ने स्वीकार किया कि समीर से आभूषण खरीदने के बाद उसने सोना अलग कर दिया था। फिर उसे गला दिया था।
इस पर पुलिस ने रमजान हत्था में नांदड़ी निवासी समीर खान (18) पुत्र सिराज, मूलत: बावड़ी हाल भदवासिया में परिहार नगर निवासी लक्ष्मण (40) पुत्र हंसराज सोनी और नया तालाब निवासी अनवर खान (25) पुत्र मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार किया। समीर से तीस हजार रुपए, लक्ष्मण से 50 ग्राम सोने की बट्टी व 500 सौ ग्राम चांदी की दो पायजेब जोड़ी बरामद की गई।