10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वैलरी शॉप से लौट रही महिला से पर्स लूटा

- चौहाबो में सेक्टर 8 में वारदात, दो महिलाएं चोटिल
less than 1 minute read
Google source verification
ज्वैलरी शॉप से लौट रही महिला से पर्स लूटा

ज्वैलरी शॉप से लौट रही महिला से पर्स लूटा

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-8 में मोपेड सवार दो युवक एक महिला के हाथ से पर्स लूटकर भाग गए। पर्स में सोने की तीन अंगूठियां, मोबाइल व रुपए रखे थे। छीना-झपट्टी में महिला व उसकी रिश्तेदार महिला के चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार चौहाबो में सेक्टर-१७ निवासी मोनिका पत्नी अंकित माथुर दोपहर में चौहाबो के सेक्टर-8 में ज्वैलरी शॉप गई थी, जहां से वह परिचित सोरिका के साथ घर लौट रही थी। कुछ दूरी पर ही रास्ते में मोपेड पर दो युवक आए और मोनिका के हाथ से पर्स लूटकर भाग गए। महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन दोनों लुटेरे भाग गए।
छीना-झपट्टी के दौरान महिलाओं ने प्रतिरोध भी किया, लेकिन दोनों युवक भाग निकले। पर्स में २९ हजार रुपए की सोने की तीन अंगूठियां, एक मोबाइल, एक क्रेडिट कार्ड और पन्द्रह सौ से दो हजार रुपए रखे थे। वारदात के दौरान महिलाएं को चोट भी आई।