6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pushya Nakshatra 2023: आज और कल पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, खरीदारी और निवेश के लिए बेहद शुभ दिन

pushya nakshatra 2023: धनतेरस-दीपावली से ठीक सप्ताह भर पहले यानी शनिवार-रविवार को खरीदारी व निवेश के शुभ योग बन रहे है। दोनों दिन पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। दुर्लभ इसलिए, क्योंकि दोनों दिन 8 शुभ योग हैं।

2 min read
Google source verification
pushya_nakshatra_2023.jpg

धनतेरस-दीपावली से ठीक सप्ताह भर पहले यानी शनिवार-रविवार को खरीदारी व निवेश के शुभ योग बन रहे है। दोनों दिन पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। दुर्लभ इसलिए, क्योंकि दोनों दिन 8 शुभ योग हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि और रवि पुष्य के साथ अष्ट महायोग का दुर्लभ संयोग पिछले 400 साल में नहीं बना है। दीपावली से पहले शुभ कामों की शुरुआत के लिए ये दो दिन बेहद शुभ और महत्वपूर्ण रहेंगे। त्योहारी सीजन में दोनों दिन 16 शुभ संयोग बनेंगे। यानि दोनों दिन आठ-आठ शुभ संयोग रहेंगे। दीपावली की खरीदारी शुभ मुहूर्त से शुरू की जाती है। इसमें भी पुष्य नक्षत्र विशेष माना गया है। इस बार दीपावली से पहले 4-5 नवंबर को दो दिन खरीदी के महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

यह भी पढ़ें- राशि से जानें कल से किन व्यापारियों के शुरू हो रहे अच्छे दिन, शनि देव देंगे भरपूर साथ

सज गए बाजार
दिवाली को लेकर शहर के प्रमुख बाजार सजना शुरू हो गए है। सरदारपुरा, सोजती गेट सहित त्रिपोलिया बाजार में खरीदारी का बूम आएगा। इसके लिए व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक रोशनी से बाजरों को सजाना शुरू कर दिया है। त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ की ओर से बाजार में आकर्षक रोशनी करने के कार्य का शुरू हो गया है। संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी व सचिव दिलीप जैन ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षक रोशनी की जाएगी। त्रिपोलिया की पोल पर भी विशेष रूप से सजावट की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Shani Margi 2023: आज कुम्भ राशि में मार्गी होंगे शनि, इन राशि के जातकों की बदल जाएगी किस्मत

गजकेसरी सहित अन्य महायोग का दुर्लभ संयोग
पुष्य नक्षत्र के साथ शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, साध्य, मित्र और गजकेसरी योग रहेंगे। इन शुभ संयोग में की गई खरीदारी और प्रॉपर्टी में निवेश लंबे समय तक फायदा देगा। शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से पुष्य नक्षत्र शुरू होगा, जो रविवार सुबह 10 बजे तक रहेगा। इस कारण शनि और रवि पुष्य के दो महामुहूर्त में किए काम लाभदायक, स्थाई और शुभ फलदायी रहेंगे। रविवार को पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि, शुभ, श्रीवत्स, अमला, वाशि, सरल और गजकेसरी योग बनेंगे। जिससे निवेश, लेन-देन और नई शुरुआत के लिए ये दिन शुभ रहेगा।

इनकी खरीदारी करना शुभ
इन दोनों दिन रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, जूलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी का अक्षय लाभ मिलेगा। घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा।

दीपावली तक कब कौन से योग
सिद्धि योग- गुरुवार 2 नवंबर
सर्वार्थ सिद्धि योग- शुक्रवार 3 नवम्बर
त्रिपुष्कर योग- शनिवार 4 नवम्बर
रवि पुष्य योग- रविवार 5 नवम्बर 2023
अमृत योग, कुमार योग- सोमवार 6 नवंबर
कुमार योग- मंगलवार 7 नवंबर
अमृत योग- बुधवार 8 नवंबर
अमृत योग- गुरुवार 9 नवंबर
प्रीति योग- शुक्रवार 10 नवंबर
सर्वार्थ सिद्धि योग- रविवार 12 नवम्बर
सर्वार्थ सिद्धि योग- मंगलवार 14 नवम्बर