11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौम शेख सैयद-मुगल-पठान समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 मई को

शामिल होने वाले वर-वधु पक्ष से लिया जाएगा मात्र एक रुपए का शुल्क
less than 1 minute read
Google source verification
कौम शेख सैयद-मुगल-पठान समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 मई को

कौम शेख सैयद-मुगल-पठान समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 मई को

जोधपुर. कौम शेख सैयद-मुगल-पठान समाज जोधपुर का राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 मई को जोधपुर में होगा। मारवाड शेख सैयद मुगल पठान जिला विकास समिति के जिला अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन सोमवार को गुलजारपुरा स्थित प्रधान कार्यालय में किया गया। बैठक में सामूहिक विवाह समेलन को लेकर चर्चा की गई। विवाह सम्मेलन अध्यक्ष सिकन्दर खान ने बताया कि बढती महंगाई को देखते हुए व शादियों में होने वाले फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कमेटी ने सामूहिक विवाह आयोजन का निर्णय लिया। इसी कड़ी आठवां सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 मई 2021 को होगा जिसमें शामिल होने वाले दुल्हा दूल्हन से मात्र एक रुपए पंजीयन शुल्क लिया जाएगा। बैठक में हाजी हमीम बक्ष, नियामत पठान, ईमदाद अली, इश्तियाक अली, राजू उस्ताद, अ.वहीद, सिकन्दर खान, रमजान अली, पप्पू, नदीम बक्ष, फिरोज खान, अजीज पठान, अकबर जेके, अनवर हुसैन, रिजवान खान, मो शफी, मो रईस, अशरफ खान, शोएब खान, अमजद बक्ष सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।