10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sucide attempt : पति से झगड़ा, पुत्र को लेकर आत्महत्या करने पहुंची महिला

- झील के किनारे मौजूद गोताखोरों ने महिला को रोककर पुलिस को सौंपा- बिना बताए पुत्र को लेकर घर से निकली थी महिला
less than 1 minute read
Google source verification
Sucide attempt : पति से झगड़ा, पुत्र को लेकर आत्महत्या करने पहुंची महिला

Sucide attempt : पति से झगड़ा, पुत्र को लेकर आत्महत्या करने पहुंची महिला

जोधपुर।
पति से झगड़े के बाद एक महिला मासूम पुत्र को लेकर आत्महत्या (trying to sucide) करने के लिए शनिवार अपराह्न कायलाना झील (Kaylana lake) पहुंच ( A lady with her son went lake to sucide) गई, लेकिन वहां पहले से मौजूद गोताखोरों ने महिला व बच्चे को रोक लिया और राजीव गांधी नगर थाना पुलिस को सुपुर्द किया। (Swimmers caught a lady who want to sucide in lake)
गोताखोरों ने बताया कि शास्त्रीनगर (Shastrinagar) सेक्टर डी निवासी 21 वर्षीय एक महिला दोपहर करीब एक बजे बिना किसी को बताए मासूम पुत्र को लेकर घर से निकली। अपराह्न में वह कायलाना झील पहुंची। मासूम बच्चे को गोद में उठाए महिला पानी की तरफ जाने लगी। यह देख गोताखोर अशोकसिंह, भरत चौधरी, रामू, गणेश महिला के पास पहुंचे और उसे पानी के पास जाने से रोक लिया। वह जबरन जाने की जिद करने लगी। वह जान देने की जिद करने लगी। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस वहां बुलाई गई। हेड कांस्टेबल फलीराम ने महिला से समझाइश की और फिर परिजन को सूचित किया। समझाइश के बाद उसे परिजन के साथ भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि महिला की अपने पति से अनबन चल रही है। उसे तंग व परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते उसने आत्महत्या करने की सोची थी।
गौरतलब है कि गत गुरुवार को भी दो व्यक्ति अलग-अलग समय में आत्महत्या करने की नीयत से कायलाना झील पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद गोताखोरों की सतर्कता के चलते उन्हें रोक लिया गया था। पुलिस ने परिजन को बुलाकर समझाइश कर उन्हें घर भेजा था।