10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलकर्मियों ने मनाई अम्बेडकर जयन्ती

प्रमुख संगठनों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 14, 2021

रेलकर्मियों ने मनाई अम्बेडकर जयन्ती

रेलकर्मियों ने मनाई अम्बेडकर जयन्ती

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल के रेलकर्मी संगठनों की ओर से बुधवार को भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती मनाई गई। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीआरएमएस) के मण्डल कार्यालय में अम्बेडकर जयन्ती मनाई गई। मण्डल सचिव अजय शर्मा ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संघ के कार्यकताओं व पदाधिकारियों को अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम में मण्डल व शाखाओं के सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, दिनेश कुमार, दिनेश शर्मा, सुल्तान मीणा, विकास जोशी, गौरव गोदारा, दिनेश चौधरी, मुकेश सिंह आदि ने भाग लिया।
------
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन
नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मण्डल कार्यालय में सैकड़ों रेलकर्मियों ने अम्बेडकर जयन्ती मनाई। मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम इनके बताए रास्ते पर चले। मण्डल सचिव परिहार, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने माल्यार्पण किया व अन्य सभी रेलकर्मियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बजरंगसिंह राठौड़, एनजे सिंह, जसबीर सिंह चौधरी, सुनिल टाक, मदनलाल बैरवा, कौशल कुमार, सोहनलाल भाटी, दीपक शर्मा, रविन्द्र सिंह, संजय अरोड़ा, कमल भटनागर, राजाराम चौधरी सहित अनेक रेलकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन परमानंद गुर्जर ने किया।