
रेलवे की यात्रियों की सलाह- राज्यों की जरुरी गाइडलाइंस का करें पालन
जोधपुर।
ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोरोना को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। हालांकि रेलवे अपनी तरफ से पूरी एहतियात बरत रहा है और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए कोरोना से संबंधित गाइडलाइंस का पालन करने का आग्रह यात्रियों से कर रहा है। रेलवे की इन गाइडलाइंस में यात्रियों से मास्क पहनने और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने सलाह दी है, लेकिन सलाह नहीं मानने वाले यात्रियों से अब कोविड गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए रेलवे पूरी सख्ती बरत रहा है।कोरोना के नए स्ट्रेन के देश के कई राज्यों में दस्तक देने के बाद अब कई राज्यों में दोबारा सख्ती कर दी गई है। नाइट कफ्र्यू लागू कर दिया गया है, ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए अधिक सर्तकता बरत रही है।
--
जारी किया ट्वीट
अब सोमवार को रेल मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट करके कोरोना के गाइडलाइन को फ ॉलो करने के लिए कहा गया है। रेलवे मंत्रालय ने अपने ट्वीट में कहा, कोविड-19 के मद्देनजर, यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करने से पहले विभिन्न राज्यों द्वारा जारी स्वास्थ्य सलाहकार दिशानिर्देशों को पढ़ लें। ट्वीट में यह कहा गया है कि ट्रेन में सफ र करने से पहले यात्री जिस राज्य में जा रहे हैं उस राज्य के दिशानिर्देशों को भलिभांति पढ़ लें। इस समय हर राज्य में राज्य सरकारों द्वारा अलग-अलग गाइडलाइन जारी की गई है। कुछ राज्यों में एंट्री के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया गया है, ऐसा यात्रियों की सुरक्षा और कोरोना से मिलकर लडऩे के लिए किया गया है।
---
Published on:
15 Mar 2021 10:56 pm
