10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—रेलवे का सतर्कता जागरुकता सप्ताह आज से

- जोधपुर रेल मण्ड़ल ने जारी किया कार्यक्रम- सभी कार्यक्रम होंगे ऑनलाइन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 26, 2020

RAILWAY---रेलवे का सतर्कता जागरुकता सप्ताह आज से

RAILWAY---रेलवे का सतर्कता जागरुकता सप्ताह आज से

जोधपुर।
जोधपुर रेल मंडल पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह मंगलवार से मनाया जाएगा। जोधपुर मण्ड़ल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में मनाए जाने वाले सतर्कता जागरुकता सप्ताह में मंगलवार को सतर्कता शपथ ली जाएगी। सप्ताह के दौरान 28 व 29 अक्टूबर को सतर्क भारत - समृद्ध भारत विषय पर संगोष्ठी तथा निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 30 अक्टूबर को सभी कार्यालयों में कोरोना से बचाव के लिए अधिकारियों की निगरानी में सेनिटाइजेशन किया जाएगा। 31 अक्टूबर को रेलवे कार्मिकों की स्थापना संबंधित समस्याओं के परिवाद दर्ज कराये जा सकेंगे तथा रेलवे के ग्राहकों तथा विक्रेताओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 1 नवम्बर को सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलयात्रियों को कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी उद्घोषणा के माध्यम से दी जाएगी। सप्ताह का समापन 2 नवम्बर को जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय की अध्यक्षता में इंटरग्रिटि, ए वे ऑफ लाइफ विषय पर आयोजित संगोष्ठी से होगा । सभी कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे तथा कोविड 19 की गाइडलाइन की पालना का ध्यान रखते हुए किए जाएंगे।