11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–रेलकर्मियों ने श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

- निकाली रैली
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 01, 2021

RAILWAY--रेलकर्मियों ने श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

RAILWAY--रेलकर्मियों ने श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

जोधपुर।
ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडरेशन तथा नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की ओर से सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया गया। यूनियन के मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि यूनियन के बैनर तले लाल झण्डों के साथ मास्क लगाकर व सोशियल डिस्टेन्स की पालना करते हुए रैली निकालते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर विरोध सभा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार श्रमिक विरोधी है तथा इसकी कथनी व करनी में फ र्क है। सरकार ने अपने बजट में रेलवे के निजीकरण करने के लिए फ ण्ड का प्रावधान किया है। निजीकरण व निगमीकरण होने से न सिर्फ कर्मचारियों का बल्कि मजदूर, किसानों तथा आम जनता को भी रेल का सफ र करना महंगा तथा असुरक्षित हो जाएगा। सभा को मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, जसबीरसिंह चौधरी, हनुमानदास वैष्णव, उदयकुमार पाण्डेय, केजे अय्यर आदि ने सम्बोधित करते हुए सभी को संगठित होकर सरकार से संघर्ष करने के लिए आह्वान किया। प्रदर्शन में सैंकड़ों रेलकर्मियों ने भाग लिया। सभा का संचालन परमानन्द गुर्जर ने किया।