24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में इन रेल मार्गों पर अभियान: रेलवे ने यात्रियों से वसूला 81 लाख रुपए का जुर्माना

Indian Railways: जोधपुर रेल मंडल के अधीन संचालित ट्रेनों में एक माह में रेलवे ने 19 हजार यात्रियों से 81 लाख के जुर्माना से कमाई की है। जो निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है।
2 min read
Google source verification
Railways collected fine of Rs 81 lakh from passengers

Train canceled news

Indian Railways: जोधपुर रेल मंडल के अधीन संचालित ट्रेनों में एक माह में रेलवे ने 19 हजार यात्रियों से 81 लाख के जुर्माना से कमाई की है। जो निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है। गौरतलब है कि रेलवे ने ट्रेनों में बेटिकट यात्रा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनवरी में जोधपुर मंडल में पकड़े गए 19 हजार से भी अधिक यात्रियों से 81 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया है।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर मंडल पर बिना टिकट व अनियमित टिकट पर यात्रा को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से सघन टिकट जांच अभियान शुरू किया है। जो जनवरी में भी जारी रहा और इस दरम्यान टिकट चेकिंग स्टाफ ने जनवरी में 19 हजार से भी अधिक मामलों से 81 लाख रुपए की राजस्व वसूली की है।

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जोधपुर मंडल के सभी रेल खंडों पर सघन टिकट जांच अभियान में 19 हजार 650 मामलों से 81 लाख 1 हजार 939 रुपए का राजस्व वसूल किया है। जो निर्धारित लक्ष्य 59 लाख 32 हजार रुपए से करीब 24 प्रतिशत ज्यादा है। खेड़ा के अनुसार सघन टिकट जांच अभियान जारी रखा जाएगा।


जनवरी में टिकट जांच अभियान के तहत पकड़े गए 13 हजार 546 बिना टिकट यात्रियों से 22 लाख 67 हजार 583 रुपए किराया व 34 लाख 68 हजार 384 रुपए जुर्माना सहित 57 लाख 35 हजार 967 रुपए का राजस्व वसूला गया, जबकि अनियमित यात्रा के साढ़े चार हजार मामलों से किराया व जुर्माना सहित 21 लाख 72 हजार 67 रुपए वसूल किए गए। अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग स्टाफ ने गंदगी फैलाते पाए गए 1382 यात्रियों से रेलवे नियमानुसार 1 लाख 53 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना तथा ट्रेनों में धूम्रपान करने पर 123 यात्रियों से रेलवे ने 2ड्ड4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।


अभियान के दौरान मंडल के जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना-फुलेरा,मेड़ता रोड-नागौर-बीकानेर, डेगाना-रतनगढ़, जोधपुर-लूनी-पाली मारवाड़-मारवाड़ जंक्शन, लूनी-समदड़ी-बाड़मेर, समदड़ी-जालोर-भीलड़ी व जोधपुर-फलोदी- जैसलमेर रेल मार्गों पर ट्रेनों की औचक व सघन जांच की गई।


यह भी पढ़ें : ये है राजस्थान की सबसे बड़ी रेल सुरंग, 13 साल में पूरा हुआ सुरंग का निर्माण

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग