
RAILWAY--रेलवे ने शुरू किया करंट रिजर्वेशन,RAILWAY--रेलवे ने शुरू किया करंट रिजर्वेशन,RAILWAY--रेलवे ने शुरू किया करंट रिजर्वेशन
जोधपुर।
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को शनिवार से चार्ट तैयार होने के बाद भी आरक्षण की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। जिससे चार्ट बनने के बाद यात्री आरक्षण करवा सकेंगे। कोरोना काल में किसी भी ट्रेन का फ ाइनल चार्ट कम से कम 4 घंटे पहले तैयार हो रहा है। फ ाइनल चार्ट तैयार होने के बाद भी कई यात्रियों को कार्यक्रम बदल जाता है या कुछ अन्य वजह से यात्रा स्थगित कर देते है। ऐसे में यह सीटें खाली रह जाती है।
ट्रेन को खाली बची सीटों पर अन्य जरूरतमंद यात्रियों को रिजर्वेशन मिल सके, इसको लेकर रेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि 10 अक्टूबर से रिजर्वेशन चार्ट का पुराना सिस्टम करंट रिजर्वेशन लागू होगा। रिजर्वेशन का पहला चार्ट ट्रेन रवाना होने से कम से कम 4 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे खाली बची सीटें या अन्य बर्थ पर जरुरतमंद यात्री ऑनलाइन या काउंटर से टिकट बनवा सकेंगे। इसके बाद दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन रवाना होने से 5 मिनट से 30 मिनट पहले तैयार होगा। इससे उन यात्रियों को भी रिजर्वेशन मिल सकेगा जो महिने पहले सीट बुक नहीं करवा सकेथे।
-----
Updated on:
10 Oct 2020 08:03 pm
Published on:
10 Oct 2020 08:03 pm
