10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

COVID-तीसरी लहर को लेकर रेलवे गम्भीर, प्रदेश में लगाएगा 4 ऑक्सीजन प्लांट

- इससे जोधपुर मे 2 प्लांट हो जाएंगे - जयपुर सहित अन्य तीनों मण्डल मुख्यालयों पर लगेंगे 1-1 प्लांट - उत्तर पश्चिम रेलवे में पहला प्लांट जोधपुर में ही लगा था
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 27, 2021

COVID-तीसरी लहर को लेकर रेलवे गम्भीर, प्रदेश में लगाएगा 4 ऑक्सीजन प्लांट

COVID-तीसरी लहर को लेकर रेलवे गम्भीर, प्रदेश में लगाएगा 4 ऑक्सीजन प्लांट

जोधपुर।

वैश्विक कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे गंभीर है। कोरोना में कोविड मरीजों के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए रेलवे उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी चारों मण्डल मुख्यालयों जोधपुर, जयपुर, अजमेर व बीकानेर के रेलवे अस्पतालों में बिना कम्प्रेसिंग यूनिट व सिलेण्डर फिलिंग यूनिट के ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट्स लगाएगा। जो सीधे पाइपलाइन से मरीज के बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई करेंगे। यह प्लांट्स 500 से 660 लीटर प्रति मिनट क्षमता से ऑक्सीजन उत्पन्न करेंगे। यह प्रस्तावित प्लांट लगन के बाद जोधपुर रेलवे अस्पताल में दो प्लांट हो जाएंगे। इससे पूर्व जोधपुर रेलवे अस्पताल में एक प्लांट लगाया जा चुका है। वहीं जयपुर, बीकानेर व अजमेर में 1-1 प्लांट होंगे।

--

वर्कशॉप्स में लगने थे, लेकिन अब अस्पतालों में लगेंगे

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे वर्कशॉप में विभिन्न कार्यो में उपयोग के लिए जोधपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर वर्कशॉप्स के लिए ये चार ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट्स लगाने की मांग की गई थी, लेकिन उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने वर्तमान कोरोना महामारी में कोविड मरीजों के लिए चारों मण्डल मुख्यालयों के वर्कशॉप्स के स्थान पर मण्डल रेलवे अस्पतालों में लगाने को प्राथमिकता दी।

--

जोधपुर में लगा उत्तर पश्चिम रेलवे का पहला प्लांट

उत्तर पश्चिम रेलवे का पहला ऑक्सीजन प्लांट 6 मई को जोधपुर रेलवे मण्डल अस्पताल में लगाया गया। जिसकी क्षमता 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की है। इस प्लांट से पाइपलाइन के जरिए 25 वर्तमान ऑक्सीजन पोर्ट पर ही ऑक्सीजन सप्लाई करने की सुविधा है।