10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे लेगा ट्रेन में यात्री सुविधाओं का फीडबैक

- यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया अभियान
less than 1 minute read
Google source verification
  रेलवे लेगा ट्रेन में यात्री सुविधाओं का फीडबैक

रेलवे लेगा ट्रेन में यात्री सुविधाओं का फीडबैक

जोधपुर। जोधपुर रेल मण्डल ने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान यात्रियों से फ ीडबैक फ ार्म भी भरवाए जाएंगे, ताकि भविष्य में यात्रियों की अपेक्षाओं के अनुरूप और सुधार किए जा सकें।

मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के दिशा निर्देशन में १९ जुलाई तक चलने वाले अभियान में महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों व कुछ प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों में कमियां दूर करने तथा उच्च स्तर की यात्री सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार अभियान में ३३ रेलवे स्टेशनों, जोधपुर-दिल्ली मंडोर एक्सप्रेस, जोधपुर- इंदौर, बाडमेर-ऋ षिकेश, जोधपुर-हावड़ा, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों तथा आरक्षण व पार्सल कार्यालय, रेलवे माल गोदाम व पार्किंग स्थलों पर यात्रियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाएं जांचकर मूल्यांकन किया जाएगा। जोधपुर रेल मण्डल ने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।