10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयरफोर्स व झालामंड क्षेत्र में बारिश

- आज तेज बारिश का पूर्वानुमान
less than 1 minute read
Google source verification
एयरफोर्स व झालामंड क्षेत्र में बारिश

एयरफोर्स व झालामंड क्षेत्र में बारिश

जोधपुर. मारवाड़ के कई हिस्सों में गुरुवार को हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। जोधपुर में दोपहर बाद उमड़-घुमड़ कर आए काले बादलों ने एयरफोर्स, बासनी और झालामंड क्षेत्र में बारिश की। मौसम विभाग ने इस दौरान 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सिस्टम मजबूत होने के कारण जोधपुर सहित मारवाड़ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.3 और अधिकतम 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी अधिक होने की वजह से सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ था। दिन में धूप निकली। दोपहर बाद काले बादल आने शुरू हो गए। इससे शहर के बाहरी इलाकों में बारिश हुई। शहर का मुख्य भाग और भीतरी शहर सूखा ही रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 30.2 और अधिकतम 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 29.6 डिग्री रहा। यहां 3.5 मिलीमीटर बारिश हुई। जैसलमेर में रात का पारा 30 और दिन का 39.6 डिग्री मापा गया।