
Rain in Jodhpur, rained somewhere, craved somewhere
जोधपुर शहर में सोमवार दोपहर हुई खंड वर्षा ( rain in jodhpur ) से मौसम खुशगवार हो गया ( pleasant weather ) । शहर में पहले कुछ इलाकों में बारिश ( rain ) हुई और बाकी इलाके सूखे रहे। जबकि कुछ देर बाद दूसरे इलाके भी बौछारों से तरबतर हो गए। शहर के बाशिंदों के लिए ( jodhpur citizens ) बारिश का यह नजारा देखने लायक रहा। मानसून ( monsoon ) सक्रिय होने के बाद दोपहर बाद एक बार फिर बरसात हुई। मूसलाधार बारिश से कई जगह पानी ही पानी हो गया। सुबह से ही शहर में बादलों की हल्की आवाजाही बनी हुई थी। सूरज और बादलों की लुकाछिपी के कारण दिन में भयंकर उमस व्याप्त हो गई। शहर के महामंदिर,पावटा, बीजेएस, कलक्ट्रेट मेड़ती गेट, स्टेडियम और महात्मा गांधी अस्पताल मार्ग पर थोड़े-थोड़े समय अंतराल में बारिश हुई।
Updated on:
02 Sept 2019 03:52 pm
Published on:
02 Sept 2019 03:52 pm
