10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण इलाकों में बारिश, बना हुआ है बरसाती मौसम

Jodhpur Weather
less than 1 minute read
Google source verification
ग्रामीण इलाकों में बारिश, बना हुआ है बरसाती मौसम

ग्रामीण इलाकों में बारिश, बना हुआ है बरसाती मौसम

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बादलों का मौसम रहा। कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई। जोधपुर के ग्रामीण इलाके में कुछ जगह बारिश के समाचार है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून (Mansoon) के सक्रिय रहने के कारण अभी भी बरसाती मौसम बना रहेगा।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.9 व अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में अधिकतम आपेक्षिक आद्र्रता 92 और न्यूनतम 57 प्रतिशत रही। दिन भर सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस (Humaid) भरा मौसम बना रहा। शाम ढलने के बाद शहर में तेज ठंडी हवाएं चलने लगी। काले बादल भी आए। इसे आसपास के ग्रामीण हिस्सों में हल्की बरसात हुई।
बाड़मेर और जैसलमेर के अधिकांश हिस्सों में भी सूखा रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 27.4 व अधिकतम 37.4 डिग्री रहा वहीं जैसलमेर में रात का पारा 22.8 व दिन का 35 डिग्री मापा गया।