11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAJ ELECTION 2018 : अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे, फिर उमड़ी भीड़,,कल नामांकन दाखिल करेंगे

जोधपुर.राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस केराष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत रविवार दोपहर नई दिल्ली से वायुयान के जरिये जोधपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर नेता और कार्यकर्ता उमड़ पड़े। वे सोमवार को कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करेंगे।  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 18, 2018

RAJ ELECTION 2018 : Ashok Gehlot arrives in Jodhpur, again rush crowd

RAJ ELECTION 2018 : Ashok Gehlot arrives in Jodhpur, again rush crowd

जोधपुर. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस केराष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत रविवार दोपहर नई दिल्ली से वायुयान के जरिये जोधपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर नेता और कार्यकर्ता उमड़ पड़े। गहलोत के एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताआें ने नारेबाजी की। यह नारेबाजी देर तक चलती रही। कार्यकर्ताआंें ने गहलोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। चुंदड़ी का साफा पहने गहलोत मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट से बाहर आए और आसपास उमड़ी भारी भीड़ के कारण सीआईएसएफ और पुलिस ने उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया।

हंसते मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन

भीड़ के कारण वे धीरे धीरे चले और हंसते मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आहिस्ता आहिस्ता आगे बढ़ते रहे। इस दौरान एक ओर जहां कुछ कार्यकर्ता उनसे हाथ मिलाते हुए दिखे तो कई लोगों ने उन्हें माला पहनाई। बीच बीच में जोर जोर से अशोक गहलोत जिन्दाबाद के नारे गूंजते हुए सुनाई दिए। यहां कार्यकर्ताओं में उनकी एक झलक देखने की गजब की ललक नजर आई। वहीं इस दौरान कुछ कार्यकर्ता उनके करीब पहुंच गए। जबकिकई मीडियाकर्मियों के साथ आम लोगों और कार्यकर्ताओं के फोटो कैमरे, वीडियो कैमरे और मोबाइल कैमरे से ये नजारे शूट किए गए। इस दौरान फोटो व वीडियो लेने की हौड़ लग गई। हालत यह हो गई कि एयरपोर्ट के गेट से बाहर निकलने से कार तक पहुंचने तक अशोक गहलोत को काफी समय लगा। बहरहाल गहलोत के जोधपुर पहुंचने पर उमड़ी भीड़ को राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर उनके बड़े हुए कद के साथ शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। ध्यान रहे कि पिछली बार गहलोत जब जोधपुर आए थे तो कायलाना स्थित होटल में भी उनसे मिलने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

गहलोत सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे

जोधपुर नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि अशोक गहलोत वे सोमवार को कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करेंगे। सोमवार सुबह नामांकन दाखिल करने से पूर्व ११ बजे पावटा पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर २ बजे नामांकन दाखिल करेंगे। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके चुनाव प्रचार की तैयारियां व नामांकन दाखिल करने के दस्तावेज तैयार कर ली हैं।