10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : शुरू हुए एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव, 3021 वकील कर रहे मताधिकार का उपयोग

मतदान के एक बूथ एसोसिएशन के पुराना हॉल में बनाया गया था।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan high court news

advocate association, Rajasthan High Court, rajasthan high court advocates, rajasthan high court advocates association, jodhpur news, jodhpur news in hindi

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन की कार्यकारिणी के वर्ष 2018-2019 के चुनाव बुधवार को हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी मंछारात ताडा के अनुसार मतदान सुबह दस से अपरान्ह चार बजे तक हुए। इसके बाद मतगणना शुरू हुई व रात को परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, पुस्तकालय सचिव, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार 3021 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी अर्जुनराम चौधरी और भवानीलाल कल्ला ने बताया कि मतदान के एक बूथ एसोसिएशन के पुराना हॉल में बनाया गया था। यहां मतदाता सूची क्रमांक 1 से 1622 तक के मतदाता मतदान किया। दूसरा बूथ ग्रामीण अभिभाषक संघ में बनाया है। जहां मतदाता सूची सं. 1623 से 3021 तक के मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के समय मतदाता राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर अथवा राजस्थान बार कांउसिल की ओर से जारी परिचय पत्र साथ लेकर पहुंचे। निष्पक्ष चुनाव के लिए दोनों बूथ स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। बूथ संख्या 1 के प्रभारी राजेन्द्र दाधीच हैं। इसमें रामनारायण चौधरी, विरेन्द्र जाखड़, युधिष्ठिर कच्छावाह, राजेन्द्रसिंह ईडवा, ओमप्रकाश फड़ौदा, अर्जुनसिंह परिहार, महेन्द्र गोदारा, रामलाल चौधरी व बेनजीर सदस्य हैं। बूथ संख्या दो का प्रभारी रामकरण खोजा को बनाया गया था। इसमें बचनाराम चौधरी, भीकाराम प्रजापत, ललित सोलंकी, शेर मोहम्मद गोरी, रजनी कौशिक, राजेन्द्र जाखड़ चेतनसिंह भाटी व पवनेश को मनोनीत किया गया है।