पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की जन-गण-मन यात्रा पांचवें व अंतिम दिन शनिवार को जोधपुर ग्रामीण जिले के बिलाड़ा कस्बे से जैतारण, बर, ब्यावर पहुंची। जन इसी के साथ यात्रा का प्रथम चरण समाप्त हो गया।
जोधपुर/पत्रिका. पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की जन-गण-मन यात्रा पांचवें व अंतिम दिन शनिवार को जोधपुर ग्रामीण जिले के बिलाड़ा कस्बे से जैतारण, बर, ब्यावर पहुंची। जन इसी के साथ यात्रा का प्रथम चरण समाप्त हो गया। प्रथम चरण में अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, पाली, जालोर और ब्यावर जिलों को कवर किया गया।
राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों ने गुलाब कोठारी से मुलाकात की। कोठारी की इस यात्रा में स्थानीय मुद्दों से लेकर राज्य व केंद्र सरकार की परफॉर्मेंस पर खूब चर्चा हुई। साथ ही राज्य स्रकार की योजनाओं को लेकर भी जनता ने अपने अनुभव शेयर किए। युवाओं की भागीदार और उनकी सरकार से आकांक्षाएं भी इस बार प्रमुखता से छाई रही। जातिवाद और साम्प्रदायिकता का कुछ असर भी देखने को मिला।
फिलहाल कांग्रेस और भाजपा दोनों की निगाहें जादूगर की घोषणाओं के जादू पर टिकी हैं। इनको लेकर न कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त है और न ही भाजपा इसको हल्के में ले रही है। जनता का मन 50-50 है। महंगाई राहत कैंपों में जो अधिक लाभान्वित हुए वे बेहद खुश हैं, लेकिन जिन लोगों के पास घोषणाएं नहीं पहुंची, वे अभी किसी निर्णय की स्थिति में नहीं है।
बिलाड़ा में गर्मजोशी से स्वागत
जोधपुर से शनिवार सुबह बिलाड़ा कस्बे पहुंचने पर कोठारी का बिलाड़ा बस स्टैंड, सोजतीगेट, नई सडक, अम्बेडकर सर्किल से होटल भावना पैलेस तक स्वागत करने वालों व मिलने वालों का तांता लगा रहा। गाजे- बाजे व ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। जैतारण में भी भव्य अभिनंदन हुआ। बर में बैठक के बाद ब्यावर पहुंचने पर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा।
इनसे की मुलाकात
बिलाड़ा में कोठारी से विधायक हीराराम मेघवाल, पूर्व मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, प्रधान प्रगतिकुमारी, पीपाड़ शहर प्रधान सोनिया चौधरी, रूपसिंह परिहार नगरपालिकाध्यक्ष बिलाड़ा, जैन समाज अध्यक्ष महावीरचंद भंडारी, सरपंच प्रमिला चौधरी, तरुण मुलेवा ने मुलाकात की।
ब्यावर में स्वागत
कोठारी की यात्रा देर शाम ब्यावर पहुंची, जहां ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, विजयनगर पालिका अध्यक्ष अनिता मेवाड़ा, ब्यावर के पूर्व विधायक माणक डाणी सहित अन्य प्रबुद्धजन लोगों ने स्वागत किया। मार्ग में कई प्रवेश द्वार बनाकर कोठारी का जगह- जगह स्वागत किया गया।
जैतारण में मंथन
कोठारी ने जैतारण में पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेंद्र गोयल, पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, पीसीसीबी अध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह कुड़की, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील प्रजापति, श्रीदेव गुर्जर समाज के संभागीय अध्यक्ष देवकरण गुर्जर सहित अन्य के साथ मंथन किया। कोठारी ने रायपुर क्षेत्र में बर सरपंच महेन्द्र चौहान, लिलाम्बा सरपंच अजयपालसिंह राठौड़, कुशालपुरा सरपंच अशोक सीरवी, श्याम पुरी से चर्चा की।