Rajasthan News : काला हिरण शिकार केस में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान व अभिनेत्रियां तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर जेल जानें का खबरा मंडरा रहा है। 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई करेगा। जोधपुर में कांकाणी में वर्ष 1998 में हुए दो काले हिरणों के शिकार मामले में अब भी इंसाफ की डगर दूर है। हालांकि, मुख्य आरोपी सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उनकी सजा निलंबित होने के बाद अब अपील लंबित हैं। वहीं, इसी मामले में सिने अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को बरी किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से दायर लीव टू अपील पर सुनवाई 28 जुलाई को होगी।