10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime News: दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Crime News: जोधपुर जिला ग्रामीण के कापरड़ा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur_crime_news.jpg

Rajasthan Crime News: जोधपुर जिला ग्रामीण के कापरड़ा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बहनों ने बदनामी के डर से दो दिन पहले टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कापरड़ा थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने आरोपी दिलखुश विश्नोई को पकड़ लिया है।

ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कापरड़ा थाना क्षेत्र के गांव में दोनों चचेरी बहनें आसपास ही रहती थीं। गत शनिवार दोपहर दोनों एक ही मकान में बैठी थी। परिजन बाहर गए हुए थे। इस दौरान दिलखुश वहां आया। दिलखुश से दोनों बहनें पहले से परिचित थीं। उसने दोनों से बलात्कार किया।

इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर जाने लगा। इसी दौरान बालिकाओं के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने दिलखुश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। बदनामी के डर से दोनों बहनों ने पास ही बने टांके में खुदकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमले के बाद ग्रामीणों को काबू करने तीन बार भेजा जाब्ता