7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 साल पहले हुआ था गौना, सुबह मां को फोन पर बोला- घर आ रहा हूं, लेकिन अब उठेगी बेटे की अर्थी

Rajasthan Crime News : भाई ने बताया कि घर में भी कोई दिक्कत नहीं थी। फिर भी ये कदम क्यूं उठाया।

2 min read
Google source verification

Rajasthan Crime News : ओसियां कस्बे के एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस व स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर उप जिला अस्पताल लेकर गए। शिक्षक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। एएसआई रामसुख सियाग ने बताया कि गांव बूटेलाव, तहसील सोजत पाली निवासी अशोक कुमावत पुत्र नारायणलाल (33) पिछले 4-5 सालों से क़स्बे के एक निजी स्कूल में जीव विज्ञान व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे।

अशोक की शादी कऱीब 6-7 साल पहले हुई थी। गौना एक साल पूर्व ही हुआ था। गुरुवार सुबह जब वे स्कूल नहीं पहुंचे तो स्टाफ व प्रिंसिपल ने अशोक के मोबाईल पर कई बार कॉल किए, लेकिन काल रिसीव नहीं किया गया। इस पर स्कूल स्टाफ ने अशोक के कमरे पर जाकर देखा तो शिक्षक अशोक कमरे के गेट के पास ही छत पर लगे कड़े से झूलता नजर आया। कमरे का गेट बंद था, लेकिन अंदर कुंडी नहीं लगाई हुई थी। मकान मालिक ने स्कूल स्टाफ को सुसाइड के बारे में जानकारी दी तो स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। स्कूल स्टाफ़ व प्रिंसिपल पुलिस लेकर कमरे पर पहुंचे तथा परिजनों की मौजूदगी में पुलिस व स्टाफ ने शव फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए। जहां पर परिजनों के पहुंचने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

सुबह 5.30 बजे मां व भाई से की थी बात

एएसआई रामसुख ने बताया कि परिजनों ने मर्ग दर्ज कराया हैं। मामले की निष्पक्ष जांच करने का निवेदन किया है। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। घटना से आहत स्कूल स्टाफ ने बताया कि अशोक ने कभी किसी परेशानी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। शिक्षक अशोक को मकान मालिक ने सुबह 5.30 बजे बाहर से कमरे में जाते हुए देखा था। इसके बाद स्कूल स्टाफ की ओर से फ़ोनकर अशोक के कमरे पर जाकर देखने को कहा गया था। तब मकान मालिक ने जाकर देखा तो अशोक फंदे पर झूल रहा था। वहीं अशोक के भाई ने बताया कि सुबह 5.30 बजे के कऱीब मुझसे व मां से फोन पर बात की थी तथा बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। इसलिए वो घर आ रहा हैं। फिर अशोक घर तो गए नहीं और फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News : 10 साल में हुई थी शादी, आखातीज पर सुगंधा ने जीती बाल विवाह की जंग, कहाः अब मैं आजाद