
हनुमान बेनीवाल ने लगाया आरोप: बोले- भाजपा व कांग्रेस ने लालच देने की कोशिश की
बालेसर।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनिवाल ने कहा कि जनता गप्पू-पप्पु के चक्कर में नही आकर किसान व दलित को विजय बनाकर विधानसभा में भेजे ताकि प्रदेश में वसुन्धरा को सात समुन्दर पार व कांग्रेस को वेन्टिलेट पर भेजा जा सके। आरएलपी के संयोजक बेनिवाल सोमवार को शेरगढ विधानसभा क्षेत्र में आरएलपी के प्रत्याशी तगाराम भील के समर्थन में शेरगढ में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहें थे। बेनिवाल ने अपने जोशिले भाषण में कहा कि शेरगढ़ अभी भी आजाद नही हुआ है। शेरगढ़ को तीसरी आजादी दिलाने के लिए यहां से आरएलपी को विजय बनावें ताकि शेरगढ़ को तीसरी आजादी मिल सके।
भाजपा व कांग्रेस ने लालच देने की कोशिश की
आरएलपी के संयोजक बेनिवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबुती के लिए युवाओं को शहीदे आजम भगतसिंह व झासी की रानी लक्ष्मी बाई की तरह जंग लडनी होगी। बेनिवाल ने कांग्रेस व भाजपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने उनको लालच देने की कोशिश की उनकी नई पार्टी बनाने के बाद कांग्रेस व भाजपा को पसीने आ गए हैं। बेनिवाल ने कहा कि बाडमेर, बीकानेर, अलवर में हुंकार रैली भरने से प्रदेश की भाजपा सरकार ने डर कर स्टेट हाईवे को टोल फ्री, पच्चास हजार का कर्जा माफ व एक लाख की भर्ती निकाली थी। बेनिवाल ने मोदी को गप्पु व राहुल को पप्पु की संज्ञा देते हुए कहा कि इन दोनो के साझा में नही आकर गरीब दलित व किसान के सम्मान के लिए आरएलपी के प्रत्याशी को विजय बनावें।
इस जनसभा में आरएलपी के प्रत्याशी तगाराम भील, आरएलपी के युवा नेता भवर सोऊ, हुकमाराम डाऊकियां, आरके मेहर, भोमाराम मेघवाल, लक्ष्मण साई सहित नेताओं ने सम्बोधित किया। जनसभा में शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों से आए हजारों लोगो ने भाग लेकर हनुमान बेनिवाल के समर्थन में नारेबाजी की।
सवा दो घण्टे देरी से पहुंचे:- शेरगढ़ में आयोजित आरएलपी की जनसभा में हनुमान बेनिवाल के पहुंचने का निर्धारित समय पौने तीन बजे था, लेकिन हनुमान बेनिवाल पांच बजे सभा स्थल पर पहुंचे तब तक लोग बेनिवाल के इन्तजार में डट कर बैठे रहे।
Updated on:
03 Dec 2018 09:00 pm
Published on:
03 Dec 2018 08:59 pm
