10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIve चुनाव अपडेट : जोधपुर में तैयारियां पूरी, मतदान थोड़ी देर में शुरू होगा

जोधपुर.राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जोधपुर जिले की सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान दल बूथ पर पहुंच गए हैं। मतदान थोड़ी देर में शुरू होने वाला है।  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Dec 07, 2018

rajasthan ka ran

Rajasthan Election 2018 Voting in Jodhpur Live Updates

जोधपुर.राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जोधपुर जिले की सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जिले में कुल 2550 बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनेें और वीवीपैट लगा दी गई हैं। बूथ पर मशीनों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी मतदान दल अपने -अपने बूथ पर पहुंच गए हैं। थोड़ी ही देर में वोटिंग शुरू होने वाली है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविकुमार सुरपुर पूरे जिले में मतदान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जोधपुर जिले में विधानसभा क्षेत्र-10

जोधपुर शहर, सरदारपुरा, सूरसागर, ओसियां, फलौदी, भोपालगढ़, लूणी, बिलाड़ा, लोहावट व शेरगढ़।

जोधपुर : विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता

विस क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला थर्ड जेंडर

फलौदी - 228553 12062 107791 0

लोहावट --231059 122363 108697 0

शेरगढ़ --249137 131041 118096 0

ओसियां -234365 123228 111137 0

भोपालगढ़ -266710 144631 132079 0

सरदारपुरा -228614 117818 110795 1

जोधपुर शहर 197922 101129 96792 1

सूरसागर 264705 138590 126114 1

लूणी -293900 155160 128825 5

बिलाड़ा -264634 137201 1237432 1

जोधपुर जिले में कुल मतदाता-2459599

(स्रोत : निर्वाचन विभाग।)

किस सीट पर कितने उम्मीदवार

फलौदी - - 8

लोहावट -- 8

शेरगढ़ --9

ओसियां --5

भोपालगढ़ --17

सरदारपुरा --17

जोधपुर शहर --16

सूरसागर --15

लूणी -9

बिलाड़ा-5

जोधपुर जिले में हॉट सीट

जोधपुर जिले के एक ओर सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस उम्मीदवार और राजस्थान राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर भाजपा उम्मीदवार हैं तो लोहावट से राजस्थान के उद्योग मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर भाजपा प्रत्याशी और किसनाराम विश्नोई कांग्रेस से उम्मीदवार हैं। दूसरी ओर ओसियां में संसदीय सचिव भैराराम सियोल भाजपा उम्मीदवार और दिव्या मदेरणा कांग्रेस उम्मीदवार हैं। वहीं भोपालगढ़ से राज्य मंत्री कमसा मेघवाल मंत्री और सूरसागर के पूर्व विधायक भंवर बलाई कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

सुरक्षा के इंतजाम

पुलिस कमिश्नर और कमिश्नरेट की ओर से मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस की टीमें सभी इलाकों में बूथ के अंदर और बाहर तैनात हैं और सभी पर पूरी नजर रख रही है।पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र जोधपुर में लागू धारा 144 की अवधि 15 दिसम्बर बढ़ाई गई है। विशिष्ट शासन सचिव गृह (आपदा प्रबंधन) विभाग की अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया तक 7 दिसम्बर को मतदान व 11 दिसम्बर को मतगणना का कार्यक्रम चुनाव आयोग से निर्धारित है। पुलिस आयुक्त जोधपुर की ओर से धारा 144 की अवधि 15 दिसम्बर तक बढ़ाई गई है।