5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress Candidate List: टिकट वितरण में फिर दिखा वंशवाद, भोपालगढ़ से गीता बरवड़ को मिला टिकट

Rajasthan Congress Candidate List: भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने गीता बरवड़ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि परिसीमन के बाद पहली बार 2008 में हुए चुनाव के दौरान गीता की मां हीरा देवी बरवड़ ने भी भोपालगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव जीत नहीं पाई।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopalgarh_assembly.jpg

भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने गीता बरवड़ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि परिसीमन के बाद पहली बार 2008 में हुए चुनाव के दौरान गीता की मां हीरा देवी बरवड़ ने भी भोपालगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव जीत नहीं पाई। अब कांग्रेस ने एक बार फिर उनके ही परिवार पर भरोसा जताते हुए गीता को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: 10 में से सिर्फ बिलाड़ा की तस्वीर साफ, भाजपा की 8 सीटें बाकी

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भोपालगढ़ से भंवर बलाई को टिकट दिया था, लेकिन वे चुनाव हार गए और करीब साल भर पहले उनका निधन भी हो गया था। उनके पुत्र अरुण बलाई के साथ ही कई स्थानीय नेता भी यहां से दावेदारी कर रहे थे। गीता के पिता नरपत बरवड़ सूरसागर सीट से तीन बार विधायक व कांग्रेस की सरकार में राजस्व मंत्री भी रहे थे। और गीता बरवड़ खुद भी दो बार जिला परिषद जोधपुर की सदस्य रही हैं।

यह भी पढ़ें- बिलाड़ा में वर्तमान विधायक मेघवाल का टिकट काटा, कांग्रेस से मोहनलाल कटारिया की भाजपा के गर्ग से टक्कर

गीता ने कहा- क्षेत्र का विकास ही मेरी प्रामिकता
गीता बरवड़ ने कहा कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करूंगी। सभी प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं टिकट के दावेदारों के साथ मिलकर इस बार कांग्रेस को विजय बनाएंगे। मेरे पिता ने इस क्षेत्र की जनता की सेवा की थी और इसका फल भी मुझे मिलेगा। मैं भी पूरे 5 साल लोगों के सुख-दुख में भागीदार रही। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर चुनाव मैदान में उतरूंगी। क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है।