25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Elections 2023: 10 में से सिर्फ बिलाड़ा की तस्वीर साफ, भाजपा की 8 सीटें बाकी

Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने मंगलवार को प्रत्याशियों की दो सूचियां जारी कर दी, लेकिन जोधपुर जिले में अभी तक केवल बिलाड़ा विधानसभा में ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 1 Nov 2023, 10:46 AM IST

rajasthan_assembly_elections_2023.jpg

कांग्रेस ने मंगलवार को प्रत्याशियों की दो सूचियां (Rajasthan Congress Candidate List) जारी कर दी, लेकिन जोधपुर जिले में अभी तक केवल बिलाड़ा विधानसभा में ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि भोपालगढ़ में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी नहीं उतारा है। दरअसल, जोधपुर जिले में प्रत्याशियों को घोषित करने में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे की सूचियों का इंतजार कर रही हैं, लेकिन प्रत्याशियों की इससे धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। आए दिन टिकटों को लेकर नए-नए कयास लगाए जा रहे हैं। इधर, भाजपा अपनी दो सूची जारी कर चुकी है। बाकी नामों पर अभी मोहर लगना बाकी है, जो संभवतया एक नंवबर को जारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मानवेंद्र सिंह इस सीट से कर चुके थे चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी, पार्टी ने दूसरी जगह से दे दिया टिकट

कांग्रेस: 4 सीट बाकी
जोधपुर जिले में अशोक गहलोत के साथ शहर विधानसभा से मनीषा पंवार, लूणी से महेंद्र विश्नोई, ओसियां से दिव्या मदेरणा, बिलाड़ा से मोहनलाल कटारिया और भोपालगढ़ से गीता बरवड़ को मैदान में उतारा है। जबकि सूरसागर, शेरगढ़, फलौदी, लोहावट से प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में रहा अलवर का दबदबा, 90 के दशक में मिले ये छह मंत्री पद

भाजपा: 8 सीट बाकी
इधर, भाजपा ने अब तक जोधपुर जिले में केवल दो ही प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें सूरसागर से देवेंद्र जोशी और बिलाड़ा में अर्जुनलाल गर्ग हैं। शेष आठ सीटों पर दावेदारी जता रहे उम्मीदवारों को अब तक भाजपा की सूची का इंतजार है।