10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Live: गहलोत का निशाना! बोले- वसुंधरा 3 लाख करोड़ का कर्ज छोडकऱ जा रही हैं

Rajasthan Election 2018: लोगों से झूठ और बोल रही हैं कि वे 55 डिग्री तापमान में घूमी हैं। जबकि राजस्थान के लोग समझते हैं कि यहां कब इतना तापमान रहा...
less than 1 minute read
Google source verification
Ashok Gehlot

जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव Ashok Gehlot ने कहा कि मुख्यमंत्री Vasundhar raje राजस्थान पर तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज छोड़ कर जा रही हैं। लोगों से झूठ और बोल रही हैं कि वे 55 डिग्री तापमान में घूमी हैं। जबकि राजस्थान (Rajasthan Election 2018) के लोग समझते हैं कि यहां कब इतना तापमान रहा।

रेजीडेंसी रोड स्थित एक होटल में बुधवार को गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि रिसर्जेंट राजस्थान एक तरह से भाजपा का उद्योगपतियों के साथ स्नेह मिलन था। कोई नया निवेश राजस्थान में नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व वसुंधरा राजे ने झूठ के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पीएम तो अपनी गरिमा के खिलाफ जाकर बात कर रहे हैं। देश में धर्म व हनुमानजी के नाम पर राजनीति हो रही है। मोदी दस जन्म ले लेंगे, उसके बाद भी पं. जवाहरलाल नेहरू जैसा नहीं बन सकते। वसुंधरा सरकार ने विकास के नाम पर राजस्थान में कुछ नहीं किया। मारवाड़ में रिफाइनरी का काम बंद कर दिया। करौली व टोंक को ब्रॉडगेज से जोडऩे का काम अभी अटका पड़ा है। हाड़ौती के अंदर बांध का काम बंद हो गया। इस दौरान पीसीसी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान भी मौजूद थे।


चौखा व घंटाघर में ली सभा, दी भोळावण
गहलोत ने सवेरे लूणी विधानसभा क्षेत्र के चौखा गांव में हुई जनसभा में कहा कि मोदी व शाह आजकल पूर्व मंत्री दिवंगत परसराम मदेरणा व दिवंगत रामसिंह विश्नोई के परिवार पर कीचड़ उछाल रहे हैं। यहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी, पूर्व सांसद कमलनाथ व पीसीसी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने भी संबोधित किया। इसके बाद गहलोत ने घंटाघर क्षेत्र में जनसभा में कांग्रेस को वोट देने के लिए मार्मिक अपील की।