11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : जीजी ने लगाई जीत की हैट्रिक, कहा मैं तो पहले से ही जीती हुई थी

शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रो अयूब खान आगे निकल रहे थे।
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

Rajasthan Elections 2018 ,raj election 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

वीडियो : गजेंद्र सिंह दहिया/जोधपुर. जोधपुर जिले में सूरसागर सीट पर सबसे बड़ा सवाल यह मंडरा रहा था कि क्या विधायक सूर्यकांता व्यास का जादू फिर से चल पाएगा? जीजी के नाम से विख्यात विधायक सूर्यकांता व्यास ने जीत हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि इस सीट पर वे ही काबिज रहना चाहती हैं। शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रो अयूब खान आगे निकल रहे थे। जीत का अंतर करीब 10 हजार वोटों तक आ चुका था। इसके बाद जीजी ने बढ़त लेते हुए 5148 वोटों से जीत अपने नाम की। आखिरी राउंड में स्थिति साफ हुई और जीजी को 83486 वोट मिले हैं। वहीं प्रो खान को 78338 वोट मिले हैं। पत्रकारों से बातचीत में जीजी ने कहा कि वे आश्वस्त थीं कि जीतेंगी। उन्होंने कहा कि जीत गई क्या मैं तो जीती हुई हूं। यह जीत कार्यकर्ताओं और आमजन ने दिलवाई है और मैं उनकी आभारी हूं। जो काम बाकी रह गए हैं वह सारे काम करुंगी। कहा कि मैं तो राजघराने की कैंडिडेट हूं। पूर्व राजघराने की ओर से सदैव ही समर्थन मिलता रहा है और मैं उसपर खरी उतरती रही हूं।