10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Rajasthan Elections : चुनाव के दौरान अंतरराज्यीय सीमा के सभी नाकों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Play video

Rajasthan Elections : चुनाव के दौरान अंतरराज्यीय सीमा के सभी नाकों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान अंतरराज्यीय सीमा के सभी नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने संभागीय बैठक में इस आशय की बात कही।  
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 15, 2018

जोधपुर.राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अंतरराज्यीय सीमा के सभी नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जोधपुर, बाड़मेर व नागौर के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। करीब साढे़ तीन घंटे चली बैठक में मुख्य सचिव गुप्ता और पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने जोधपुर संभाग के 6 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, जोधपुर शहर के पुलिस आयुक्त और उपायुक्तों से चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

ध्यान रहे कि चुनाव के दिनों में समाजकंटकों का एक राज्य से दूसरे राज्यों में आवागमन बढ़ जाता है। इससे अपराध बढ़ जाते हैं और विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी भी होने लगती है। इसलिए मादक पदार्थों की तस्करी व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अंतरराज्यीय सीमा के सभी नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने से बहुज फर्क पड़ेगा और अपराधी राजस्थान की सीमा में नहीं घुस पाएंगे।