10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकानें खोलने की छूट से जोधपुर के बाजारों में रौनक बढ़ी, व्यापारियों ने ली राहत की सांस

राज्य सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सभी ढाबे, हार्डवेयर दुकानें, निर्माण सामग्री वाली दुकानें, एसी-कूलर, टीवी या इलेक्ट्रोनिक्स व विद्युत संबंधी दुकानें, इलेक्ट्रोनिक रिपेयरिंग दुकानें, वाहन विक्रय शोरूम खोलने की छूट दी।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan government issued order to open shops in lockdown

दुकानें खोलने की छूट से जोधपुर के बाजारों में रौनक बढ़ी, व्यापारियों ने ली राहत की सांस

जोधपुर. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने 22 मार्च को लॉक डाउन की घोषणा की थी। तब से आवश्यक सेवाओं वाली दुकानों को छोड़ अन्य दुकानें व बाजार पूरी तरह बंद थे। राज्य सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सभी ढाबे, हार्डवेयर दुकानें, निर्माण सामग्री वाली दुकानें, एसी-कूलर, टीवी या इलेक्ट्रोनिक्स व विद्युत संबंधी दुकानें, इलेक्ट्रोनिक रिपेयरिंग दुकानें, वाहन विक्रय शोरूम खोलने की छूट दी।

हर्षाए व्यवसायी सुबह-सुबह ही दुकानें पहुंचे। व्यवसायियों ने दुकानों के शटर ऊपर किए जो धूल व मिट्टी से अटी नजर आईं। व्यवसायियों को साफ-सफाई में खासी मशक्कत करनी पड़ी। सरदारपुरा बी व सी रोड, जलजोग, चौपासनी रोड, शनिश्चरजी का थान, जालोरी गेट, एमजीएच रोड, पुरी तिराहा व सोजती गेट के बाहर की कई दुकानें खुली नजर आईं।

बी रोड के व्यापारी दस दिन और इंतजार करेंगे
उधर, सरदारपुरा बी रोड व्यापारी संघ ने दस दिन बाद और इंतजार अथवा लॉक डाउन के बाद सभी की सहमति से बाजार खोलने का निर्णय किया। संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। कई दुकानों में ऐसे माल हैं जिन्हें ग्राहक हाथ में लेकर ही पसंद करता है। व्यापारी अपने परिवार व ग्राहकों की जान जोखिम में नहीं डालना चाहते हैं। इसलिए जल्दबाजी में दुकान नहीं खोलेंगे।