
फलोदी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमले से जहां पूरे देश में गुस्सा है, ऐसे में फलोदी जिले के एक सरकारी शिक्षक को सोशल मीडिया पर आतंकी हमले को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट भारी पड़ गई। उनकी इस पोस्ट के बाद विवाद बढ़ गया और बात सरकार तक पहुंच गई। जिससे शिक्षा विभाग ने फलोदी जिले के मण्डलाखुर्द गांव में पदस्थापित शिक्षक को निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए है।
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडला खुर्द देचू फलोदी के अध्यापक लेवल 2 अम्बाराम मेघवाल को सोशल मीडिया पर पहलगाम घटना के संबंध में एवं अन्य आपत्तिजनक पोस्ट करने के कारण कार्मिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लोहावट किया है।
फलोदी जिला कलक्टर एचएल अटल ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सरकारी शिक्षक अम्बाराम मेघवाल के विरूद्ध शिक्षा विभाग के जिला शिक्षाधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके बाद राज्य सरकार ने शिक्षक को निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए है। आतंकी हमले के बाद से देश एकजुट है, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। पुलिस को भी इस संबंध में सतर्क रहने और भ्रामक व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
Updated on:
28 Apr 2025, 5:48 PM IST
Published on:
28 Apr 2025, 12:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.