30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Industrial Crisis: रिफाइनरियों से ईंधन की आपूर्ति हुई ठप, राज्य की 400 औद्योगिक इकाइयों पर मंडरा रहा संकट

Rajasthan Industrial Crisis: देशभर की रिफाइनरियों से मिलने वाला कच्चा माल अटकने और क्रूड ऑयल की कमी के चलते औद्योगिक क्षेत्र में बड़े संकट की आहट हो चुकी है। जिसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान के लाइम उद्योग पर पड़ा है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Industrial Crisis

रिफाइनरियों से निकलने वाला पेटकोट (फोटो-पत्रिका)

जोधपुर। ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश अब राजस्थान के उद्योगों को झुलसाने लगी है। कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की बाधित आपूर्ति और रिफाइनरियों से पेटकोक (पेट्रोलियम कोक) का मिलना बंद होने के कारण प्रदेश का लाइम उद्योग बंद होने की कगार पर है। जोधपुर सहित राज्य की करीब 400 इकाइयों में उत्पादन 50 प्रतिशत तक गिर गया है। जिससे न केवल करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्टील, फार्मा, शुगर और पेपर जैसे बड़े उद्योगों का पहिया भी थमने लगा है।

राज्य में प्रतिमाह एक लाख 10 हजार टन लाइम प्रोसेस होता है। हर माह करीब एक लाख टन पेटकोक की आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान में 60 से 70 प्रतिशत तक आपूर्ति कम हो गई है। इनमें उत्पादन 50 प्रतिशत से कम हो गया है और यह देशभर के उद्योगों के पहिए पर भी असर डाल रहा है।

उत्पादन लागत में तेजी से इजाफा

पेटकोक का भाव करीब 2800 रुपए प्रति टन बढ़कर 17,500 रुपए प्रति टन तक पहुंच गया है, जिससे उत्पादन लागत में तेजी से इजाफा हुआ है। इस संकट का असर केवल लाइम उद्योग तक सीमित नहीं है। फार्मा, स्टील, टेक्सटाइल, पेपर और शुगर जैसे उद्योग पर भी पड़ रहा है।

इसलिए जरूरी है पेटकोक

पेटकोक रिफाइनरियों से निकलने वाला ठोस ईंधन है, जिसका उपयोग लाइम, सीमेंट और कई अन्य उद्योगों में ऊर्जा स्रोत के रूप में होता है। इसकी ऊंची कैलोरी वैल्यू के कारण यह उद्योगों के लिए किफायती और प्रभावी ईंधन माना जाता है।

यहां होता है लाइम का उपयोग

  • लाइम का सबसे अधिक उपयोग स्टील उद्योग में होता है, जहां यह आयरन अयस्क से अशुद्धियां हटाने के लिए होता है।
  • निर्माण क्षेत्र में लाइम का उपयोग सीमेंट, प्लास्टर, मोर्टार और व्हाइटवॉश बनाने में किया जाता है।
  • केमिकल और फार्मा उद्योग में लाइम का उपयोग रासायनिक प्रक्रियाओं, दवाइयों के निर्माण और पीएच संतुलन बनाए रखने के लिए किया जाता है।
  • पेपर उद्योग में यह लकड़ी के पल्प को प्रोसेस करने और कागज को सफेद करने में काम आता है।
  • शुगर उद्योग में गन्ने के रस की शुद्धि के लिए लाइम जरूरी होता है।
  • टेक्सटाइल उद्योग में कपड़ों की प्रोसेसिंग और डाइंग से पहले सफाई के लिए भी लाइम का उपयोग किया जाता है।

कई सेक्टर पर पड़ेगा असर

पेटकोक की कमी का असर लाइम उद्योग पर साफ दिख रहा है। लाइम उद्योग ही प्रभावित नहीं होगा, इससे कई बड़े सेक्टर का चक्र भी धीमा पड़ सकता है। -मेघराज लोहिया, अध्यक्ष, ऑल इंडिया लाइम मैन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन

उत्पादन घटा

लाइम उद्योग संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रमुख ईंधन पेटकोक की कमी से लाइम उत्पादन भी करीब आधा हो गया है। सप्लाई नहीं सुधरी तो कुछ दिन में अन्य उद्योग बुरी तरह प्रभावित होंगे। -सोनू भार्गव, लाइम उद्यमी

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

US Israel Iran War