10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur: अवैध बजरी खनन रोकने गए पुलिसकर्मी को रौंद ड़ाला, अस्पताल में हुई मौत…. विभाग ने लिया ये बड़ा एक्शन

Dumper Crushes Policeman In Jodhpur: बुरी हालत में सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। आज अंतिम संस्कार किया जाना है।

less than 1 minute read
Google source verification

अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, फोटो - पत्रिका

Jodhpur Crime News: राजस्थान के जोधपुर शहर से बड़ी खबर है। अवैध बजरी खनन रोकने की कोशिश में पुलिस कांस्टेबल को बजरी से भरे हुए डंपर से ही रौंद ड़ाला गया। रविवार को हुई इस घटना के बाद कांस्टेबल ने कल देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक के साथ गुस्सा भी है। अवैध खनन का यह खेल कई जानें ले चुका हैं। इस घटना के बाद तीन लोगों को अरेस्ट करने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लूणी थाना इलाके में बजरी माफिया के खिलाफ एक्शन लेने गए सिपाही सुनील खिलेरी जब एक डंपर को रोकने का प्रयास कर रहे थे तो अवैध बजरी से भरे हुए इस डंपर ने सिपाही को रौंद दिया। बुरी हालत में सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। आज अंतिम संस्कार किया जाना है।

यह भी पढ़ें: पति सौतन ले आया, पत्नी ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर हाथ तोड़ दिए, पत्नी भी कम नहीं थी

इस घटना के बाद पूरी जोधपुर पुलिस आरोपियों के पीछे लग गई। डंपर चालक आरोपियों ने अपने वाहन छुपा दिए, अपने फोन फेंक दिए ताकि लोकेशन ना मिल सके। उसके बाद तीनों आरोपी अलग-अलग शहरों में भाग गए। लेकिन जोधपुर पुलिस ने उदयपुर पुलिस के साथ मिलकर डंपर मालिक सरपंच पति हापूराम गोदारा, उसके साथी सागर सेन और महेन्द्र डूडी को काबू कर लिया। तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर मंगलवार को सरपंच पति की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था।