scriptMonsoon 2024 खुशखबर: मानसून ने दी दस्तक, तपते रेगिस्तान को राहत का इंतजार | Rajasthan Monsoon Update IMD Rain Alertt | Patrika News
जोधपुर

Monsoon 2024 खुशखबर: मानसून ने दी दस्तक, तपते रेगिस्तान को राहत का इंतजार

Rajasthan Monsoon Update: मानसून अब भारत के तट तक पहुंचने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अपनी निर्धारित तिथि के हिसाब से आगे बढ़ रहा है।

जोधपुरMay 22, 2024 / 06:25 pm

अभिषेक सिंघल

Rajasthan Monsoon Update
अपने तय मार्ग पर चल पड़ा है मानसून, निर्धारित समय से ही पहुंचेगा मानसून , मौसम विभाग ने जारी की अपडेट

Rajasthan Monsoon
Rajasthan Monsoon Update: भीषण गर्मी से जल रहे रेगिस्तान को अब राहत के लिए मानसून का इंतजार है। तपते सूरज और भयंकर गर्मी के बीच यह राहत की खबर है कि मानसून अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आ रहा है। भारत भर को पानी से तर करने वाला दक्षिण पश्चिमी मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और मानसून अब भारत के तट तक पहुंचने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अपनी निर्धारित तिथि के हिसाब से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने केरल में मानसून के आगमन का अनुमान जताते हुए वहां भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
Rajasthan Monsoon
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के एक भी मौसम तंत्र के सक्रिय नहीं होने के कारण इन दिनों भयंकर गर्मी के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गुजरात राजस्थान मध्यप्रदेश में हीटवेव जारी रहेगी। राजस्थान में हीटवेव की स्थिति इतनी गंभीर है कि यहां रात का तापमान भी काफी गर्म है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में यह स्थिति अभी बनी रह सकती है।
दक्षिण पश्चिम मानसून ने अपने आगे बढ़ने की गति जारी रखी है और मानसून दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है। मालदीव,कमोरियन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से औऱ अंडमान निकोबार द्वीप समूह व अंडमान के समुद्री क्षेत्रों में बुधवार को मानसून ने दस्तक दी है। अगले दो दिन में इसके पूरे अंडमान निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडू, पुड्डुचेरी के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
राजस्थान हो रहा लाल

Rajasthan Monsoon
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजस्थान में 26 मई तक हीटवेव के हालात रहेेंगे और इसके बाद भी स्थिति में बहुत सुधार की उम्मीद नहीं है। विभाग ने अपने बुलेटिन में राजस्थान को लाल रंग से चिन्हित कर पूरे राजस्थान में गंभीर हीटवेव की चेतावनी दे रखी है। वहीं बरसात की स्थिति को देखें तो मई माह में प्रदेश में बरसात की स्थिति चिंताजनक ही रही है और मौसम विभाग के अऩुसार इस अवधि में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। 1971 से लेकर अब तक के अनुसार राजस्थान में मंगलवार को स्थिति चिंताजनक रही है।
Rajasthan Monsoon

Hindi News/ Jodhpur / Monsoon 2024 खुशखबर: मानसून ने दी दस्तक, तपते रेगिस्तान को राहत का इंतजार

ट्रेंडिंग वीडियो