
Rajasthan News : शहर के लोगों को सस्ती सुलभ यात्रा के लिए चार साल पहले शुरू की गई बीआटीएस बसों (BRTS bus) की सेवाएं सोमवार से थम गई हैं। नगर निगम द्वारा बीआरटीएस बस संचालकों को फंड उपलब्ध नहीं कराए जाने पर यह निर्णय लिया गया। सोमवार को बीआरटीएस बस के संचालक ने नगर निगम को गाड़ियों की चाबियां सौंप दी। अब इस पर आगे का निर्णय नगर निगम को लेना है। वहीं, अब यात्रियों को निजी सिटी बसों की मनमानी झेलनी पड़ेगी।
बीआरटीएस बसों के संचालक प्रवीण ने बताया कि उनके द्वारा बीआरटीएस की कई बसों को संचालन किया जा रहा था। मगर इन दिनों शहर में केवल 20 बसें ही चल रही थीं, वह भी सोमवार से थम गई हैं। नगर निगम द्वारा भुगतान नहीं किए जाने से बीआरटीएस की सेवा रोक दी गई है। उनके द्वारा बसों की फिटनेस से लेकर हर औपचाकिताओं को पूरा कर लिया गया था, लेकिन निगम प्रशासन ने इसमें गंभीरता नहीं दिखाई। सांसद एवं विधायक द्वारा राज्य सरकार से फंड की व्यवस्था को कहा गया था। फंड भी आ चुका है, मगर निगम ने एक लेटर का हवाला देकर बसों को खड़ी करने की बात कही है। हालांकि 3 जुलाई को राज्य सरकार ने बसों के संचालन से संबंधित बकाया पैसा आवंटित कर दिया था।
जोधपुर शहर में एम्स से आरटीओ ऑफिस तक 10 और चौपासनी से बनाड़ तक 10 बसें चलाई जा रही थीं। जबकि 19 बसें यूं ही खड़ी थीं। बता दें कि कुछ साल पहले जोधपुर बस सर्विस लिमिटेड की ओर से शहर में 39 बसों का संचालन शुरू किया था, लेकिन बीते एक साल से 39 में से केवल 20 बसें ही दो रूट पर चल रही थीं।
इन बसों का संचालन करने वाली फर्म का कहना है कि नगर निगम उत्तर के निर्देश पर संचालन बंद किया गया है। लंबे समय से निगम प्रशासन और बीआरटीएस बसों का संचालन करने वाली फर्म के बीच तनातनी चल रही है।
Published on:
30 Jul 2024 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
