7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबर : राजस्थान के जसवंत सागर बांध पर चली चादर, अब मरुगंगा करेगी कल-कल

Rajasthan News: बांध पर उत्सव का माहौल, आज बोट्स चलाने की तैयारी, एक पखवाड़े से अरावली की पहाड़ियों से आ रहे पानी से भरा बांध

less than 1 minute read
Google source verification
Jaswant Sagar dam

Rajasthan News: जसवंत सागर बांध ओवरफ्लो होने के साथ ही मरुगंगा का स्वरूप साकार हो गया है। अब लूनी नदी का यहां से पानी बालोतरा तक जाएगा। इसी को मरुगंगा कहा जाता है। शनिवार को बांध पर दिनभर उत्सव का माहौल रहा। सिंचाई विभाग ने दो बोट मंगवाई हैं। रविवार को बांध में इन्हें चलाने की तैयारी है।

एक पखवाड़े से अरावली की पहाड़ियों से बहकर आ रहे पानी से जसवंत सागर बांध छलक गया है। शुक्रवार देर रात बांध से पानी की निकासी चार द्वारों से होने लगी है। यह जलराशि एक झील को भरते हुए रियासत काल के दौरान बनी नहरों तक पहुंच चुकी है। अनवरत रूप से बांध पर चादर चलती रही तो इससे भावी, बाला और लाम्बा के तालाब भी लबालब हो जाएंगे। झाक और कालाउना की नदियां अपने परंपरागत वेग के साथ बह रही हैं।

पिचियाक बना पिकनिक स्पॉट

जोधपुर के पिचियाक गांव में जलवंत सागर बांध के आसपास का इलाका अब एक पिकनिक स्थल बन गया है। दिनभर लोगों का परिवार समेत जमावड़ा रहने लगा है। कई स्टालें लग चुकी हैं।

फैक्ट फाइल

  • 1865 मिलियन घनफीट भराव क्षमता।
  • 1300 स्क्वॉयर मील कैचमेंट एरिया।
  • 13 गांवों में सिंचाई।

पुलिस मुस्तैद

पानी के तेज बहाव और लोगों की सुरक्षा के लिए बांध के पास और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी बांध के चारों ओर ड्यूटी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Dam: खुशियां हुईं ओवरफ्लो, राजस्थान में 17 साल बाद छलक उठा यह बांध, नाचने लगे ग्रामीण