1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Murder News: मामूली बात पर ड्राइवर ने फैक्ट्री मालिक को उतारा मौत के घाट

Rajasthan Murder News: पत्थर की साइज को लेकर विवाद, सिर पर लकड़ी की बल्ली (पत्थर उठाने वाली लकड़ी) से वार कर हत्या

less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur murder news

Rajasthan Murder News: जोधपुर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित पाबूमगरा खनन क्षेत्र में एक पत्थर कटिंग फैक्ट्री के मालिक की सिर पर लकड़ी की बल्ली (पत्थर उठाने वाली लकड़ी) से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी बाप-बेटे अपना ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए। विवाद की जड़ पत्थर कटिंग की साइज को लेकर विवाद था।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मृतक के चाचा सज्जन सिंह ने रिपोर्ट दी कि केरू के पाबूमगरा स्थित पत्थर कटिंग के व्यवसायी अर्जुन सिंह (45) दोपहर को फैक्ट्री में काम कर रहे थे। यहां पत्थर (छीना) भरने के लिए बेरु निवासी राजूसिंह अपने बेटे महावीर सिंह के साथ ट्रक लेकर पहुंचा। राजूसिंह और महावीर सिंह पत्थर की साइज को लेकर खिन्न नजर आए।

पत्थर की साइज को लेकर विवाद

दोनों में पत्थर की साइज को लेकर विवाद हो गया, जो बढ़ता गया। दोनों ने माल ले जाने से मना कर दिया। राजू सिंह ने पास ही पड़ी लकड़ी की बल्ली अर्जुन सिंह के सिर पर दे मारी, जिससे अर्जुन सिंह गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अर्जुन सिंह भी बचाव के लिए कुल्हाड़ी लेकर आए थे। नारवा खिंचियान निवासी अर्जुन सिंह शिकारगढ़ की तिरुपति विहार कॉलोनी में रहते थे। करीब 15 साल से केरू में ही पत्थर कटिंग की फैक्ट्री चला रहे थे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, चढ़ाया ट्रैक्टर

Story Loader