24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Blackout Update: सीजफायर के बाद भी अलर्ट मोड पर राजस्थान, बाड़मेर-जैसलमेर में तत्काल ब्लैकआउट, जोधपुर में भी छाएगा अंधेरा

Blackout: भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर हुआ है। हालांकि बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर शहर में शनिवार रात को भी ब्लैकआउट है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 10 May 2025, 9:05 PM IST

Blackout Update

भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के खिलाफ गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार शाम विशेष ब्रीफिंग में इसकी घोषणा की। हालांकि राजस्थान अभी भी अलर्ट मोड पर है। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में आज भी ब्लैकआउट है।

राजस्थान के पश्चिमी सरहद के जिले बाड़मेर में शनिवार रात करीब 8.15 मिनट पर तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट कर दिया गया है। जैसलमेर में भी तुरंत प्रभाव से ब्लैकआउट हो चुका है। यहां सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट किया गया है। वहीं जोधपुर में आज रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। हालांकि इससे पहले जोधपुर से ब्लैकआउट हटा लिया गया था। वहीं अनूपगढ़ में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

नहीं हटा ब्लैकआउट

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भी ऐहतियात के तौर पर जोधपुर शहर से ब्लैकआउट नहीं हटाया गया है। जिला कलेक्टर एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) जोधपुर के आदेशानुसार आज दिनांक 10 मई को भी रात्रि में ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट का समय शनिवार रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा। इसमें लिखा गया है कि आपातकालीन स्थित में ब्लैकआउट पूर्व में भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले शाम को जारी किए गए निर्देश में ब्लैकआउट हटा लिया गया था।

यह वीडियो भी देखें

दिन में जारी हुआ था रेड अलर्ट

गौरतलब है कि शनिवार का दिन जोधपुर शहर के लिए काफी अफरा-तफरी भरा रहा था। शनिवार सुबह करीब 10.15 बजे शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके साथ ही शहर में बाजारों को बंद करा दिया गया था। रेड अलर्ट की सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप, सब्जी और किराणों की दुकानों पर आम जनता की भारी भीड़ नजर आने लगी थी।

यह भी पढ़ें- तनाव के बीच राजस्थान से एकजुटता का संदेश: CMO में हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने कहा- ‘हम सरकार के साथ’

वहीं जोधपुर शहर के आस-पास के गांवों में रहने वाले भी रोडवेज और प्राइवेट बसों में बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए थे। हालांकि दोपहर होते-होते प्रशासन ने रेड अलर्ट वापस ले लिया और बाजारों में थोड़ी बहुत रौनक नजर आने लगी। इससे पहले शुक्रवार और गुरुवार को जोधपुर शहर में करीब 4-4 घंटे का ब्लैकआउट किया गया था।

यह भी पढ़ें- एयर डिफेंस सिस्टम का ‘वार’, फलोदी में टला बड़ा हादसा, पाकिस्तान की मिसाइलें हवा में नष्ट, खेतों में मिला मलबा