10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के लिए जल्द खेलते नजर आएंगे राजस्थान के खिलाड़ी: ध्यानचन्द

देणोक (जोधपुर). क्षेत्र के धोलासर ग्राम पंचायत में जीआरजी इंटरनेशनल स्कूल में पिछले चार दिनों से खेली जा रही 63 वीं राज्य स्तरीय हॉकी बालक-बालिका 14 आयु वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को अन्तराष्ट्रीय हॉकी जादूगर ध्यानचन्द के सुपुत्र ओलम्पियन अशोक ध्यानच
2 min read
Google source verification
Rajasthan players to play for India soon

देश के लिए जल्द खेलते नजर आएंगे राजस्थान के खिलाड़ी: ध्यानचन्द

देणोक (जोधपुर). क्षेत्र के धोलासर ग्राम पंचायत में जीआरजी इंटरनेशनल स्कूल में पिछले चार दिनों से खेली जा रही 63 वीं राज्य स्तरीय हॉकी बालक-बालिका 14 आयु वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को अन्तराष्ट्रीय हॉकी जादूगर ध्यानचन्द के सुपुत्र ओलम्पियन अशोक ध्यानचन्द पहुंचे।


उल्लेखनीय है कि उक्त पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने 1975 के हॉकी विश्वकप में भारत के लिए खेलते हुए विश्वकप की विजेता टीम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के खिलाडिय़ों एवं ग्रामीणों से कहा कि आने वाला समय खेलों का है इसके लिए राजस्थान सरकार ने हॉकी के लिए अच्छे खिलाडिय़ों को तराशने का कार्य शुरू कर दिया। एेसे में आने वाले समय में देश की हॉकी टीम के लिए जल्द राजस्थान के खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

आयोजन कमेटी के व्यवस्थापक डॉक्टर पवित्र विश्रोई ने बताया कि ओलम्पियन अशोक ध्यानचन्द ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सुरपलीग के सभी टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया ओर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। वहीं आयोजन कमेटी की ओर से उसका सम्मान समारोह रखा गया। इस मौके संस्था निदेशक रणजीताराम विश्रोई, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश कालीराणा एण्ड कोच देवेन्द्र सिंह चौहान सहित आस-पास के गांवों के हॉकी खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


रोमांचक हुए सुपरलीग मैच

चौथे दिन बालक वर्ग में खेले गए सुपरलीग मुकाबले बहुत रोमांचक हुए जो निम्न प्रकार से एक दूसरी टीमों के बीच खेले गए। अलवर ने नागौर को 1-0 से, जोधपुर ने सांई गंगानगर को 1-0 से, हनुमानगढ ने उदयपुर को 9-0 से, भीलवाड़ा ने धौलपुर को 2-0 से हराया।


बालिका वर्ग में

बालिका वर्ग में खेले गए सुपरलीग मुुकाबलों में सीकर ने चितौडग़ढ को 1-0 से, अलवर ने चितौडग़ढ को 3-0 से, श्रीगंगानगर ने जोधपुर को 1-0 से हराया।

क्रिकेट में जोधपुर ने टोंक को हराया

देचू. 63 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता उदयपुर में हो रही है। जिसमें जोधपुर जिले की टीम भाग ले रही हैं। जोधपुर टीम के प्रशिक्षक सवाईसिंह ने बताया कि जोधपुर की टीम ने नागौर जिले की टीम को 15 रनों से हराया। दूसरा मैच जोधपुर व टोंक जिले के बीच खेला गया। जिसमें जोधपुर जिले की टीम ने टोंक टीम को आठ विकेट से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला होगा। अभी तक प्रतियोगिता में जोधपुर जिले की टीम ने एक भी मैच नहीं हारा हैं।