10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती : शारीरिक दक्षता परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे को चिप देकर पांच किमी दौड़ लगाई, दो के खिलाफ केस

Rajasthan Police Constable Recruitment : जोधपुर। गत 27 व 28 दिसम्बर को बालसमन्द के पास सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने हेराफेरी कर पांच किमी की दौड़ उत्तीर्ण कर ली।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Police Constable Recruitment

Rajasthan Police Constable Recruitment

Rajasthan Police Constable Recruitment : जोधपुर। गत 27 व 28 दिसम्बर को बालसमन्द के पास सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने हेराफेरी कर पांच किमी की दौड़ उत्तीर्ण कर ली। अलवर जिले में रैणी तहसील के अमाला गांव निवासी गौरव मीणा ने पांच किमी की दौड़ लगाई थी। उसे चेस्ट नम्बर आवंटित किए थे। साथ ही दौड़ रीडिंग के लिए पांवों में चिप-1 व चिप-2 लॉक की गई थी। दौड़ समाप्ति के बाद जांच में चक्कर के समय और दोनों चिप के समय में असंगतता पाई गई।

चिप-1 में दस चक्कर व चिप-2 में 12 चक्कर की रीडिंग आई थी। चिप-2 की रीडिंग एक अन्य अभ्यर्थी सवाई माधोपुर जिले में गंगापुर तहसील के हीरापुर निवासी बलराम मीणा के समान पाई गई थी। परीक्षा लेने वाली एजेंसी की जांच में यह गड़बड़ी उजागर हुई। इस संबंध में गौरव मीणा और बलराम मीणा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : पुलिस भर्ती फिजिकल परीक्षा शुरू, 1250 में से 900 अभ्यर्थी पहुंचे

पुलिस का कहना है कि पांच किमी दौड़ के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी के दोनों पांवों में एक-एक चिप बांधी जाती है। जो सेंसर से कनेक्ट होती है। सेंसर के मार्फत चिप में प्रत्येक चक्कर व समय की गिनती होती है। दोनों चिप्स में सैकण्ड के माइक्रो समय की गणना होती है। गौरव ने अपनी चिप-2 को बलराम को देकर दौड़ उत्तीर्ण कर ली।