
Rajasthan Samachar : जोधपुर के भोपालगढ़ थाना क्षेत्र में प्रोपर्टी हड़पने को लेकर एक महिला ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसका पति घर वालों के साथ गृह क्लेश से परेशान होकर तांत्रिक के पास गया। तांत्रिक ने मकान अपने नाम करवा लिया।
भोपालगढ आसोप रोड निवासी 52 वर्षीय सुषमा देवड़ा पत्नी चेतनराम देवड़ा ने अब्दुल कादिर, कालू खां, बीरबल व रामकिशोर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। तांत्रिक ने बताया था कि विपत्ति का कारण प्रोपर्टी है और इसे बेचने की सलाह दी। चेतनराम का आसोप रोड स्थित मकान कालू ने 13 जुलाई 2023 को अपने नाम करवा लिया, कहा कि गृह क्लेश खत्म हो जाएगा तो वापस ले लेना। जब क्लेश खत्म नहीं हुआ तो कालू खां से बेचाननामा वापस मांगा। इस पर उन दोनों ने चतुराराम की दूसरी संपत्ति एक अन्य मकान में किसी की मौत का डर बताकर 29 नवंबर को अपने नाम करवा ली। दोनों प्रोपर्टी कालू खां ने 24 लाख 91 हजार रुपए में भोपालगढ़ निवासी बीरबल पुत्र हाथीराम जाट व रामकिशोर पुत्र गुमानाराम को बेच दी। 17 मई को यह दोनों चेतनराम का मकान खाली करवाने आए तब परिवार को पता चला।
वहीं दूसरी तरफ राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित जैसलमेर बाइपास पर रविवार सुबह तीन श्रमिकों को कुचलने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक को शेरगढ़ स्थित सोलंकिया तलां गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी शेरगढ़ स्थित सोलंकिया तलां निवासी रसूल खान पुत्र गफ्फार खान को गिरफ्तार किया। आरोपी चालक ट्रक होटल से लेकर रवाना हुआ, जिसे मिस्त्री के यहां पर ले जाकर खड़ा करना था, लेकिन ट्रक अनियंत्रित हो गया।
Updated on:
23 Oct 2024 03:57 pm
Published on:
21 May 2024 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
