
जेएनवीयू में एक मार्च से राजस्थानी सांस्कृतिक सप्ताह
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्र सेवा मण्डल के तहत राजस्थानी संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से एक मार्च से छह दिवसीय राजस्थानी सांस्कृतिक सप्ताह शुरू होगा। विवि कुलपति प्रो पीसी त्रिवेदी ने सांस्कृतिक सप्ताह के पोस्टर का विमोचन किया गया। इसमें छात्र सेवा मण्डल अध्यक्ष प्रो. नरेन्द मिश्र, प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. मीनाक्षी बोराणा, प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महिपाल सिंह राठौड़, डॉ. धनजंया अमरावत, डॉ. लेखू गहलोत शामिल हुए।
डॉ. बोराणा ने बताया कि एक मार्च को राजस्थानी कविता पाठ, दो मार्च को राजस्थानी कहानी एवं निबंध लेखन, तीन मार्च को राजस्थानी वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, चार मार्च को राजस्थानी व्यंजन एवं मांडणा, पांच मार्च को राजस्थानी लोकगीत एवं मेहन्दी, छह मार्च राजस्थानी लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विवि सभी संकायो के नियमित इच्छुक विद्यार्थी अपने परिचय पत्र के अपना नाम एवं मोबाइल नम्बर लिखवाने के लिए छात्र सेवा मण्डल कार्यालय (जसंवत परिसर) में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।
Published on:
26 Feb 2021 07:08 pm
