
video credit : SK Munna/जोधपुर. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सोमवार को शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मानजी का हत्था स्थित भारत सेवा संस्थान प्रभारी नरपतसिंह कच्छवाहा ने बताया कि संस्थान में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी, कर्मचारी, समाजसेवियों ने भाग लिया। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी व शहर महासचिव आनंदसिंह चौहान ने बताया कि शहर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में पुष्पांजलि दी गई। भारत रत्न राजीव गांधी विकास मंच की ओर से राजीव गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर गंगाजलाभिषेक व पुष्पांजलि का आयोजन किया गया।