10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव जीतने हैं तो शहर की समस्याएं दूर करनी होंगी

- शहर के कांग्रेस नेताओं का दल मिला सीएम से
less than 1 minute read
Google source verification
निकाय चुनाव जीतने हैं तो शहर की समस्याएं दूर करनी होंगी

निकाय चुनाव जीतने हैं तो शहर की समस्याएं दूर करनी होंगी

जोधपुर.

नगरीय निकायों में वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकलने के साथ ही चुनाव का बिगुल बज चुका है। दोनों प्रमुख पाॢटयों ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले ही इस पर विशेष फोकस करने को कह दिया था।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सीएम गहलोत से जयपुर में मुलाकात कर निकाय चुनाव पर मंथन किया। बजट की जिन घोषणाओं का लाभ जो निकाय चुनाव में मिलना चाहिए उन पर भी मंथन हुआ। शहरी समस्याओं को भी सीएम के सामने रखा गया। आरक्षण लॉटरी के बाद जो स्थिति बनी है उस पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मयंक देवड़ा और हेमसिंह गहलोत भी साथ थे।

-----------

इन समस्याओं का समाधान जरूरी
- ड्रेनेज : कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर में ड्रेनेज सिस्टम ही नहीं है। थोड़ी सी बारिश से पानी सडक़ों पर जमा हो जाता है। इस समस्या का समाधान करवाने की मांग रखी।

- सडक़ें : शहर में सडक़ों दुर्दशा पर भी सीएम को फीडबैक दिया गया है।
- मोहल्ला क्लीनिक : बजट घोषणा में की गई मोहल्ला क्लीनिक को जल्द धरातल पर लागू किया जाए।

- बजट घोषणाएं : हाल ही में की गई घोषणाएं शीघ्र लागू की जाए।

---------------

सीएम ने दिया आश्वासन

- सीएम ने कहा कि सडक़ों की दशा सुधारने के लिए अभी नगर निगम व जेडीए को बड़ी राशि की स्वीकृति दी है।
- सरकार की बजट घोषणा मोहल्ला क्लीनिक भी शुरू किए जा रहे हैं।

- बजट घोषणा जैसे एलिवेटेड रोड, जोजरी रिवर फ्रंट के लिए डीपीआर का फंड जारी कर दिया गया है। टैंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।