10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
ऐतिहासिक स्थल जसवंत थड़ा में गूंजा ‘राजमाता अमर रहे’
Play video

ऐतिहासिक स्थल जसवंत थड़ा में गूंजा ‘राजमाता अमर रहे’

अन्तिम यात्रा में प्रदेश भर से कई हस्तियों ने भाग लिया
Google source verification

-पूर्व राजमाता कृष्णाकुमारी के पार्थिव देह का अन्तिम संस्कार जसवंत थड़ा में किया गया
जोधपुर.
मारवाड़ स्टेट पूर्व राजघराने की पूर्व राजमाता के निधन के बाद उनके पार्थिव देह का अन्तिम संस्कार सोमवार अपराह्न ऐतिहासिक स्थल जसवंत थड़ा परिसर में किया गया। उनकी अन्तिम यात्रा में प्रदेश भर से कई हस्तियों ने भाग लिया। उनकी अन्तिम यात्रा एवं अन्तिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सांसद गजसिंह, कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, सैनाचार्य अचलानंद गिरी, केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी, महापौर घनश्याम ओझा, जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी, मेघराज लोहिया सहित कई जनप्रतिनिधियों और पूर्व राजघराने के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अन्तिम संस्कार के दौरान ‘राजमाता अमर रहे’ शोक शब्द गूंजते रहे। अन्तिम यात्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केबिनेट मंत्री युनूस खान, राव राजेन्द्रसिंह, अशोक परनामी सहित प्रदेश के कई नेताओं ने उम्मेद भवन पहुंचकर पूर्व राजमाता के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।