10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षा बंधन पर बहनों ने भाई को तोहफे में दिया हेलमेट

जोधपुर में रक्षा बन्धन के त्योहार पर कुछ बहनों ने अपने भाई को हेलमेट भेंट कर अनुकरणीय और प्रेरक कार्य किया है।  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Aug 26, 2018

Raksha Bandhan 2018

Raksha Bandhan festival

जोधपुर में रक्षा बन्धन के त्योहार पर कुछ बहनों ने अपने भाई को हेलमेट भेंट कर अनुकरणीय और प्रेरक कार्य किया है।

रक्षा बन्धन के पावन पर्व पर बहनों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए राखी के त्योहार पर तोहफे में भाई को हेलमेट दिया। जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में सूरज बेरा एरिया में रहने वाले भाई रमेश टाक को उनकी बहनों ने रक्षाबंधन पर यह गिफ्ट दिया। बहनों ने उन्हें यह तोहफा देकर उनके जीवन की सुरक्षा के साथ-साथ भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। बहनों ने हेलमेट देकर अपने भाइयों से वचन लिया कि आप जब भी घर से बाहर निकलो तो सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट पहन कर निकलना।

शहर में सुबह से शाम तक रही राखी की रौनक
जोधपुर में सुबह से शाम तक सजीं भाइयों की कलाइयां, उत्साह से मनाया जा रहा रक्षाबंधन का पर्व जोधपुर में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन रविवार को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर सुख-समृद्धि की कामना कर रक्षा का वचन ले रही हैं।

इस बार भद्रा का साया नहीं

इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहने से बहनें भाई-भाभी को बिना दौड़ धूप के राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखी, नारियल की दुकानों सहित बाजार में चहल-पहल नजर आई। प्रमुख मिष्ठान विक्रेताओं ने दुकानों के बाहर अतिरिक्त स्टॉल लगाए जहां दिनभर भीड़ रही।

पतंगबाजी को लेकर बच्चों-युवाओं में खासा उत्साह

रक्षाबंधन के अवसर पर पतंगबाजी को लेकर बच्चों-युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। वहीं जोधपुर सेंट्रल जेल में भी बहनों ने अपने भाई की कलाइयों पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस तरह महिलाओं ने कदंब के पेड़ को भी राखी बांधी। इस कड़ी में अनुबंध वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। पं. ओमदत्त शंकर ने बताया कि सूर्योदय से शाम तक पूरे दिन भद्रा रहित समय होने के कारण बहनें भाइयों को कभी भी राखी बांध सकेंगी।