10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री-शहीद से लेकर पेड़ों को राखी बांध की मंगलकामना, फोटोज में देखें स्नेह के विभिन्न रंग

मंत्री-शहीद से लेकर पेड़ों को राखी बांध की मंगलकामना, फोटोज में देखें स्नेह के विभिन्न रंग
3 min read
Google source verification
rakshabandhan photos

जोधपुर. भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर स्नेह की डोर बांधी व आरती उतार कर उनकी दीर्घायु और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर स्नेह के विविध रंग देखने को मिले।

rakshabandhan photos

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर के लालसागर क्षेत्र में अपनी बहन विमलादेवी के निवास पर राखी बंधवाई।

rakshabandhan photos

प्रजापति ब्रह्मकुमारी विवि की सेंटर प्रभारी शील बहन ने केंद्रीय राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को रक्षासूत्र बांधा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rakshabandhan photos

रक्षाबंधन पर्व की सर्वाधिक खुशी नन्हें-मुन्ने भाई-बहनों में देखने को मिली। बच्चों ने खुशी-खुशी राखी बांधकर पर्व मनाया।

rakshabandhan photos

सीमा सुरक्षा बल जोधपुर स्थित परिसर में रक्षा बन्धन का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सीमा जन कल्याण समिति जोधपुर की बहन-बेटियों ने सीमा प्रहरियों को राखी बांधकर सीमाओं व देश की रक्षा का वचन लिया।

rakshabandhan photos

पुलिस स्टेशन बासनी, मण्डोर और शास्त्रीनगर के अधिकारियों और जवानों ने बच्चों व जेल के बंदियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। मण्डोर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा की अगुवाई में थाने के अधिकारी व जवानों ने गांधी मूक बधिर छात्रावास में बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों के राखी बांधी।

rakshabandhan photos

जम्मू के माछिल सेक्टर में शहीद हुए खिरजां खास गांव के प्रभुसिंह राठौड़ के स्मारक पर उनकी बहिन रेखाकंवर ने राखी बांधी। इस दौरान अपने भाई को याद करते हुए उनकी आंखे छलक उठीं।

rakshabandhan photos

जोधपुर स्थित केंद्रीयी कारागार में रविवार को रक्षाबंधन की चहल-पहल रही। बंदी कई दिनों बाद बहनों और परिजन से मिले तो भावुक हो गए। जेल परिसर में कुछ मुस्लिम बहनें भी अपने भाई को राखी बांधने के लिए पहुंची।

rakshabandhan photos

नींबा-नीमड़ी स्थित अनुबंध वद्धाश्रम में संचालिका अनुराधा आडवाणी ने राखी बांधी। इससे वृद्धजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

rakshabandhan photos

वहीं शहर की कुछ बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर हेलमेट गिफ्ट किया। साथ ही उनकी सुरक्षा व लंबी आयु की कामना की।

rakshabandhan photos

पर्यावरण रक्षा का संदेश देते हुए महिलाओं ने कदंब के वृक्ष को भी राखी बांधी।

rakshabandhan photos

पुंदलू सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन की खुशियां देखने को मिली।