10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैली में गूंजे शहीदों के जयकारे

-जगत कल्याण संस्थान की ओर से शहीदों के सम्मान में महिलाओं की रैली
2 min read
Google source verification
Rally shouts to the martyrs

रैली में गूंजे शहीदों के जयकारे

जोधपुर. वंदे मातरम, जय हिंद, भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद यह किसी फिल्म का नजारा या सेना के कार्यक्रम का नहीं बल्कि मौका था श्रीजगत कल्याण संस्थान की ओर से सोमवार को कुड़ी में आयोजित शहीद सम्मान रैली का। देश की रक्षार्थ शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश भक्ति के नारे लगाती महिलाओं ने लोगों को रैली के माध्यम से शहीदों का सम्मान करने, अहिंसा, प्रेम, सद्भावना व सामाजिक समरसता का संदेश देकर लोगों को जागरुक किया। कुड़ी ६ सेक्टर से रवाना हुई रैली सेक्टर 1, 2, 3 ,5, 7 से सेक्टर 6 पहुंचकर सम्पन्न हुई। मार्ग में रैली का कई जगहों पर स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से स्वागत किया गया।

सेना हमारी आदर्श, गांधी देश के नायक

रैली को संबोधित करते हुए संस्था की सचिव किरण त्रिपाठी ने कहा कि सेना व सेना के जवान सही मायने में हमारे लिए आदर्श हैं। सेना देश की सीमा पर न सिर्फ दुश्मनों से रक्षा करती है बल्कि हमें साहसी, निडर, ईमानदार व अनशासित जीवन जीने की भी प्रेरणा देती है। एेसे में शहीदों का सम्मान करना हर भारतीय का फर्ज है। साथ ही कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्र नायक हंै। उनके बताए मार्गों से चलकर ही देश का उत्थान संभव है। रैली को कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर देशभक्ति की अलख जगाई।

साफा बांधकर आई महिलाएं, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
रैली में सिर पर साफा बांधकर आई महिलाएं देश भक्ति गानों की प्रस्तुति पर झूम उठी। हाथों में तिरंगा लिए महिलाओं की देशभक्ति देखते ही बन रही थी। रैली में आकर्षण का केंद्र भारत माता व बेटी बचाओ का संदेश देती झांकी रही। रैली में महिलाओं ने बैनर व तख्तियों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, शिक्षा एवं महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया। इससे पूर्व रैली की शुरुआत उपस्थित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर संस्थान की कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रही।